विज्ञापन

दंतेवाड़ा के जंगल में भारी मात्रा में नक्सली विस्फोटक डंप बरामद, सुरक्षाबलों की मिली बड़ी सफलता 

2 मई 2026 को मिली सटीक खुफिया सूचना के आधार पर CRPF की 195वीं वाहिनी और दंतेवाड़ा पुलिस की संयुक्त टीम ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया. घने जंगलों में गहन तलाशी के दौरान सुरक्षाबलों ने माओवादियों के छिपाए गए डंप को खोज निकाला, जिसमें बड़ी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री मौजूद थी.

दंतेवाड़ा के जंगल में भारी मात्रा में नक्सली विस्फोटक डंप बरामद, सुरक्षाबलों की मिली बड़ी सफलता 

Naxal Free Bastar: दक्षिण बस्तर के दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों को रविवार को एक बड़ी कामयाबी मिली. नक्सल प्रभावित क्षेत्र में लगातार चलाए जा रहे सर्चिंग अभियान के तहत थाना बारसूर क्षेत्र के ग्राम तोड़मा के घने जंगलों में माओवादियों की ओर से छिपाकर रखे गए भारी मात्रा में विस्फोटक और प्रतिबंधित सामग्री का जखीरा बरामद किया गया है.

जानकारी के अनुसार, 2 मई 2026 को मिली सटीक खुफिया सूचना के आधार पर CRPF की 195वीं वाहिनी और दंतेवाड़ा पुलिस की संयुक्त टीम ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया. घने जंगलों में गहन तलाशी के दौरान सुरक्षाबलों ने माओवादियों के छिपाए गए डंप को खोज निकाला, जिसमें बड़ी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री मौजूद थी.

इतना हथियार हुआ बरामद

बरामद सामग्री में 75 इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, विभिन्न बोर के जिंदा कारतूस जैसे 7.62 मिमी SLR, 5.56 मिमी INSAS, 7.62×39 मिमी राउंड, 12 बोर राउंड और खाली केस शामिल हैं. इसके अलावा .303 ब्लैंक कारतूस, BGL के खाली केस, 500 ग्राम विस्फोटक, जिलेटिन, सेफ्टी फ्यूज वायर, इलेक्ट्रिक वायर, बैटरियां और यूरिया पाउडर भी बरामद किया गया. संचार उपकरणों में DMR और वायरलेस सेट भी शामिल हैं, जो नक्सलियों के आपसी संपर्क के लिए उपयोग किए जाते थे. साथ ही, एक भरमार राइफल, ग्रेनेड पिन, कैमरा फ्लैश और नक्सली साहित्य सहित के साथ ही दैनिक उपयोग की दूसरी चीजें भी जब्त की है. यह बरामदगी नक्सलियों की बड़ी साजिश को विफल करने की दिशा में अहम मानी जा रही है.

यह भी पढ़ें- Rail Accident: ट्रेन से गिरकर मरे यात्री के परिवार को रेलवे को देना होगा 8 लाख रुपये का मुआवजा, बॉम्बे हाई कोर्ट का फैसला

ऑपरेशन के बाद सभी सुरक्षाबल सुरक्षित लौट आए हैं. फिलहाल, पुलिस की ओर से बरामद सामग्री का जब्ती पंचनामा तैयार कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है. सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि इस कार्रवाई से नक्सलियों की गतिविधियों को बड़ा झटका लगा है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी.

यह भी पढ़ें- पर्याप्त सबूत भी नहीं, पर हथियार तस्करी के आरोप में आकिफ 20 वर्ष रहा जेल में बंद, अब बॉम्बे हाई कोर्ट ने दी जमानत

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close