Asian Weightlifting Championships: राजनांदगांव की युवा वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव ने सीनियर एशियाई वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया है. छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाने वाली युवा वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी ने 53 किलोग्राम वर्ग में प्रतिस्पर्धा करते हुए सिल्वर और कांस्य पदक अपने नाम किया. युवा वेटलिफ्टर की उपलब्धि पर सीएम विष्णु देव साय ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं भेजी हैं.
ये भी पढ़ें-'मुस्लिम बन जाओ, वरना वीडियो वायरल कर दूंगा', शादीशुदा महिला की खौफनाक आपबीती!
अंतर्राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ की बेटी की सफलता से सीएम गदगद
अंतर्राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ की बेटी की सफलता से गदगद सीएम साय ने कहा कि ज्ञानेश्वरी की सफलता पूरे प्रदेश के युवाओं, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणादायक है. सीएम ने आगे कहा कि, सीमित संसाधनों के बावजूद मेहनत, अनुशासन और समर्पण के बल पर ज्ञानेश्वरी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धि हासिल की है. छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास के लिए गौरव का क्षण बताते हुए सीएम कहा कि ज्ञानेश्वरी भविष्य में बड़े कीर्तिमान स्थापित करेंगी.
कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए महत्वपूर्ण क्वालिफाइंग इवेंट है चैंपियनशिप
गौरतलब है गुजरात की राजधानी गांधीनगर के महात्मा मंदिर में आयोजित चैंपियनशिप कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए एक महत्वपूर्ण क्वालिफाइंग इवेंट है. इस प्रतियोगिता से ठीक पहले मई 2026 की शुरुआत में समोआ में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी ज्ञानेश्वरी यादव ने स्वर्ण पदक जीता था. इस प्रतियोगिता में ज्ञानेश्वरी से पहले भारत की कोमल कोहर ने 48 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीतकर खाता खोला था.
ये भी पढ़ें-VIDEO: कांग्रेस नेता का अनूठा प्रदर्शन, 30 करोड़ रुपए की लागत से तैयार जर्जर सड़क पर बैठकर कराया मुंडन

स्नैच राउंड में 88 किलोग्राम का वजन उठाकर ज्ञानेश्वरी ने बनाया नया नेशनल रिकॉर्ड
स्नैच राउंड में 88 किलोग्राम का वजन उठाकर नया नेशनल रिकॉर्ड बनाया
रिपोर्ट के मुताबिक 53 किलोग्राम वर्ग की ज्ञानेश्वरी यादव ने सीनियर एशियाई वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में स्नैच राउंड में 88 किलोग्राम का वजन उठाकर नया नेशनल रिकॉर्ड बनाया और रजत पदक अपने नाम किय. वहीं, क्लीन एंड जर्क राउंड में उन्होंने 106 किलोग्राम का सफलतापूर्वक भार उठाया. ज्ञानेश्वरी यादव 53 किलोग्राम भार वर्ग में कुल 194 किलोग्राम भार के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया.