विज्ञापन

VIDEO: कांग्रेस नेता का अनूठा प्रदर्शन, 30 करोड़ रुपए की लागत से तैयार जर्जर सड़क पर बैठकर कराया मुंडन

Unique Protest: जर्जर सड़क के खिलाफ अनोखा विरोध कर सुर्खियों में आए कांग्रेस नेता ने बताया कि शहर और ग्रामीणों को जोड़ने वाली मुख्य सड़क के निर्माण में कथित रूप भ्रष्टाचार हुआ. FDR तकनीक से निर्मित सीहोर-श्यामपुर सड़क पर मुंडन कराकर भ्रष्टाचार का विरोध करते हुए कांग्रेस नेता ने आरोपी ठेकेदार और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

VIDEO: कांग्रेस नेता का अनूठा प्रदर्शन,  30 करोड़ रुपए की लागत से तैयार जर्जर सड़क पर बैठकर कराया मुंडन
CONGRESS LEADER SHAVED HIS HEAD AGAINST DILAPIDATED ROAD

 30 Crore Cost Dilapidated Road: मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में एफडीआर तकनीक से निर्मित प्रदेश की पहली कथित रूप से सड़क भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है. सीहोर से श्यामपुर तक 30 करोड़ की लागत से बनी सड़क में जगह-जगह गड्ढे हैं औऱ गड्ढायुक्त सड़क पर लगातार हो रहे हादसों ने इतना नाराज किया कि सोमवार को सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार के विरोध में एक कांग्रेस नेता ने जर्जर सड़क पर मुंडन करवा कर प्रदर्शन किया

जर्जर सड़क के खिलाफ अनोखा विरोध कर सुर्खियों में आए कांग्रेस नेता ने बताया कि शहर और ग्रामीणों को जोड़ने वाली मुख्य सड़क के निर्माण में कथित रूप भ्रष्टाचार हुआ. FDR तकनीक से निर्मित सीहोर-श्यामपुर सड़क पर मुंडन कराकर भ्रष्टाचार का विरोध करते हुए कांग्रेस नेता ने आरोपी ठेकेदार और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

ये भी पढ़ें-किसान ने दिया अपनी मृत्यु भोज का आमंत्रण, Viral हुआ निमंत्रण कॉर्ड, 'मन की बात' में PM मोदी कर चुके हैं अनोखे फार्मर की तारीफ

28 किलोमीटर लंबी सड़क की गुणवत्ता को लेकर किए गए थे बड़े-बड़े दावे 

गौरतलब है एफडीआर तकनीक से निर्मित प्रदेश की पहली सीहोर-श्यामपुर सड़क 30 करोड़ रुपए की लागत से तैयार हुआ है. सीहोर से श्यामपुर तक की दूरी तय करने वाली लगभग 28 किमी लंबी मुख्य सड़क की गुणवत्ता को लेकर निर्माण के दौरान बड़े बड़े दावे किए गए थे. कहा गया था कि इस तकनीक से बनी सड़क में लागत कम आती है और इसकी उम्र दोगुनी होती है, लेकिन निर्माण के एक साल बाद सड़क उखड़कर नष्ट हो गई है,

जर्जर सड़क पर मुंडन कराते हुए कांग्रेस नेता पंकज शर्मा

जर्जर सड़क पर मुंडन कराते हुए कांग्रेस नेता पंकज शर्मा

सड़क निर्माण में हुए भ्रष्टाचार को खुद ब खुद बयां कर रही है जर्जर सड़क

कांग्रेस नेता ने कहा कि 30 करोड़ रुपए की लागत से एफडीआर तकनीक से निर्मित सीहोर-श्यामपुर मुख्य सड़क महज एक साल में जर्जर हो गई. उन्होंने कहा मुख्य मार्ग होने के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. लोग रोजाना जर्जर सड़क पर दुर्घटना का शिकार होते हैं, लेकिन सड़क के निर्माण में भ्रष्टाचार करने वालों के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है, जबकि यह भ्रष्टाचार का एक जीता जागता प्रमाण है.

ये भी पढ़ें-VIDEO: 5 साल के मासूम के ऊपर गिरा लोहे का भारी-भरकम गेट, दर्दनाक मौत, झकझोर देगा घटना का CCTV वीडियो

अनोखे प्रदर्शन से सुर्खियों में आए कांग्रेस नेता पंकज शर्मा ने बताया कि सीहोर से श्यामपुर तक जाने वाली मुख्य सड़क सीहोर के शहरी और ग्रामीण इलाके को आपस में जोड़ती है. जिले के प्रमुख सड़क में शुमार इस सड़क का उपयोग लोग शाजापुर और राजगढ़ जाने के लिए प्रमुखता से करते हैं, जिससे हर दिन हजारों की संख्या में लोग गुजरते हैं

सालभर में उधड़ गई 30 करोड़ रुपए की लागत से बनी सड़क

सालभर में उधड़ गई 30 करोड़ रुपए की लागत से बनी सड़क

दोषियों के खिलाफ कदम नहीं उठाने पर दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

पंकज शर्मा ने कहा कि पूर्व में भी कांग्रेस द्वारा ऐसी गुणवत्ताहीन सड़क का कई बार विरोध किया गया था, लेकिन सड़क निर्माण में कथित भ्रष्टाचार के दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई. उन्होंने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण में कमियागिरी बड़े लोगों की मिलीभगत की ओर इशारा करता है. उन्होंने प्रशासन से मामले में सख्त कदम उठाने और दोषियों को सजा देने की मांग की है और ऐसा नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है.

ये भी पढ़ें-चीतों को रास आई कूनो नेशनल पार्क की आबो-हवा, फिर बढ़ा चीतों का कुनबा, सीएम मोहन ने आज फिर छोड़े 2 चीते

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com