विज्ञापन

Rajim Kumbha Kalpa 2026: CM साय ने दिया बड़ा तोहफा, संगम पर बनेगा बैराज; अरुण गोविल का किया सम्मान 

राजिम कुंभ कल्प 2026 के समापन समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने त्रिवेणी संगम पर बैराज बनाने की बड़ी घोषणा की, जिससे पर्यटन, पेयजल और सिंचाई को बड़ा लाभ मिलेगा. कार्यक्रम में रामायण के प्रसिद्ध कलाकार अरुण गोविल ने अपनी भावपूर्ण प्रस्तुति से श्रद्धालुओं का मन मोह लिया.

Rajim Kumbha Kalpa 2026: CM साय ने दिया बड़ा तोहफा, संगम पर बनेगा बैराज; अरुण गोविल का किया सम्मान 

Rajim Kumbha Kalpa 2026: राजिम कुंभ कल्प 2026 का समापन इस बार और भी खास रहा, जब मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने श्रद्धालुओं को एक बड़ा तोहफा देते हुए घोषणा की कि राजिम के पवित्र त्रिवेणी संगम पर बैराज का निर्माण किया जाएगा. इससे न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा बल्कि आसपास के 136 गांवों को पेयजल और किसानों को सिंचाई का लाभ भी मिलेगा. वहीं कार्यक्रम में रामायण में भगवान राम की भूमिका निभाकर घर-घर में प्रसिद्ध हुए कलाकार अरुण गोविल की उपस्थिति ने भक्ति और आध्यात्मिकता के माहौल को और भी गरिमामय बना दिया.

संगम पर बनेगा बैराज- CM साय  

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजिम कुंभ कल्प के समापन समारोह में बताया कि त्रिवेणी संगम पर बैराज बनाया जाएगा. इस फैसले से नौका विहार को बढ़ावा मिलेगा और पर्यटन के नए अवसर तैयार होंगे. इसके साथ ही 136 गांवों को पेयजल मिलेगा और किसानों को सिंचाई में सुविधा होगी. यह घोषणा स्थानीय विधायक रोहित साहू की मांग पर की गई.

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि साधु-संतों के लिए 50 लाख रुपए की लागत से आधुनिक धर्मशाला का निर्माण किया जाएगा. इससे राजिम में आने वाले श्रद्धालुओं और संतों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी.

अरुण गोविल की भावपूर्ण प्रस्तुति ने जीता दिल

रामायण के प्रसिद्ध अभिनेता अरुण गोविल मंच पर पहुंचे तो पूरा मेला परिसर उत्साह और श्रद्धा से भर उठा. उन्होंने “सुनो श्रीराम कहानी” की अत्यंत भावपूर्ण प्रस्तुति दी. हजारों लोग मंत्रमुग्ध होकर श्रीराम के जीवन प्रसंगों को सुनते रहे और भक्ति के माहौल में खो गए.

मुख्यमंत्री और अरुण गोविल की आत्मीय मुलाकात

समारोह के दौरान अरुण गोविल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आत्मीय भेंट की और राजिम कुंभ कल्प के उत्कृष्ट आयोजन की सराहना की. मुख्यमंत्री साय ने उन्हें स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया. गोविल ने छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत और यहां के लोगों के स्नेह को अपना अविस्मरणीय अनुभव बताया.

सनातन परंपरा को नई ऊंचाई देने वाला आयोजन

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि राजिम कुंभ कल्प सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी सनातन परंपरा, सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक चेतना का भव्य उत्सव है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आस्था, संस्कृति और पर्यटन के संरक्षण व संवर्धन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. ऐसे आयोजनों से छत्तीसगढ़ की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर और भी मजबूत हो रही है.

कार्यक्रम में खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, महासमुंद सांसद रूपकुमारी चौधरी, राजिम विधायक रोहित साहू सहित बड़ी संख्या में संत-महात्मा और श्रद्धालु उपस्थिति रहे. 

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close