विज्ञापन
This Article is From Sep 11, 2025

भूपेश बघेल पर सरकारी आवास का बकाया है टैक्स; नगर निगम ने थमाया नोटिस तो सीएम पर कसा तंज

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को रायपुर नगर निगम ने पाटन सदन की प्रॉपर्टी पर 7,258 रुपये का बकाया टैक्स नोटिस भेजा है. बघेल ने इस नोटिस को अवैध बताते हुए कहा कि उन्होंने पाटन सदन पौने दो साल पहले ही खाली कर दिया था.

भूपेश बघेल पर सरकारी आवास का बकाया है टैक्स; नगर निगम ने थमाया नोटिस तो सीएम पर कसा तंज

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नगर निगम ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सरकारी आवास पाटन सदन पर बकाया टैक्स का नोटिस जारी किया है. निगम के मुताबिक बघेल को कुल 7,258 रुपये का भुगतान करना है. इस पर भूपेश बघेल का सोशल मीडिया पर रिएक्शन भी आया है.

भूपेश बघेल ने नोटिस की प्रति सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा करते हुए तंज भरा बयान लिखा. उन्होंने कहा, “मैं माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को 7,258 रुपये अदा करने का वचन देता हूं. वैसे तो शासकीय आवास में संपत्ति कर नहीं लगता, फिर भी जिस पाटन सदन को मैंने पौने दो साल पहले खाली कर दिया था, उसका नोटिस मुझे भेजा गया है.

इच्छा पूरी करने को तैयार

बघेल ने आगे लिखा कि यह नोटिस भले ही अवैध है, लेकिन वह मुख्यमंत्री की इच्छा पूरी करने को तैयार हैं. साथ ही उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि अच्छा है कि वे भी तैयार रहें क्योंकि उनकी सरकार कुनकुरी सदन का भी टैक्स मांगेगी.

गौरतलब है कि भूपेश बघेल को पाटन सदन उन्हें विधायक रहते हुए अलॉट हुआ था. कांग्रेस सरकार तक ये बंगला उनके नाम पर आवंटित था लेकिन सरकार बदलने के बाद बघेल ने इस बंगले को खाली कर दिया था.

ये भी पढ़ें- गरियाबंद में बड़ा एनकाउंटर, 1 करोड़ का इनामी नक्सली बालाकृष्ण और पांडु ढेर; जगंलों में जारी है गोलियों की गूंज

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com