Bhupesh Baghel Slams Budget: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने केंद्र सरकार के बजट (Budget Session 202627) पर जोरदार हमला बोला है. उन्होंने बजट को बेहद निराशाजनक और प्रतिगामी करार दिया है. उनहोंने कहा कि इस बजट में देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए कोई ठोस रोडमैप नजर नहीं आता.
'मिडिल क्लास के लिए बजट में कुछ भी नहीं'- भूपेश बघेल
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि इस बजट में कृषि, उद्योग, रोजगार और शिक्षा जैसे अहम क्षेत्रों के लिए कोई प्रभावी प्रावधान नहीं किया गया है. किसान, युवा और मजदूर वर्ग को इससे कोई राहत नहीं मिली. उन्होंने आगे कहा कि टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया, जिससे मध्यम वर्ग की टैक्स राहत की उम्मीदें टूट गईं.
बजट पर बोले भूपेश बघेल- 'शराब महंगी और मछली सस्ती'
पूर्व मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार के बजट पर व्यंग्य करते हुए कहा कि बजट में शराब महंगी और मछली सस्ती जरूर हो गई है, लेकिन देश के विकास को लेकर कोई स्पष्ट दिशा दिखाई नहीं देती.
शेयर मार्केट धड़ाम से गिर गया
बघेल ने कहा कि बजट पेश होने के तुरंत बाद शेयर मार्केट भी धड़ाम से गिर गया, जो इस बात का संकेत है कि निवेशकों को भी इस बजट से कोई भरोसा नहीं हुआ.