विज्ञापन
This Article is From Dec 13, 2024

नक्सली कमांडर हिड़मा कैसे हुआ इतना खूंखार? अब माडवी के गांव में अमित शाह को लाइव सुनेंगे लोग

Anti Naxal Operation: नक्सल कमांडर माडवी हिड़मा साल 2013 के झीरम घाटी नरसंहार से खूंखार हुआ. दरअसल, हिंड़मा ने कांग्रेस के काफिले पर हमला करवाया था. इस हमले में 27 लोगों की जान चल गई थी.

नक्सली कमांडर हिड़मा कैसे हुआ इतना खूंखार? अब माडवी के गांव में अमित शाह को लाइव सुनेंगे लोग

Naxalite commander Hidma: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 15 दिसंबर को बस्तर आएंगे. इस दौरान शाह नक्सलियों के गढ़ में रात बिताएंगे. इसके अलावा हिड़मा के गांव में कुछ ग्रामीणों के घर TV लगाई गई है, जिसपर ग्रामीण अमित शाह को लाइव सुनेंगे. ऐसे में यहां जानते हैं कि कौन है खूंखार नक्सली हिड़मा? 

1996 में नक्सलियों से जुड़ा था हिड़मा

बता दें कि खूंखार नक्सली हिड़मा नक्सलियों का कमांडर है और इस पर 40 लाख का इनाम घोषित है. हिड़मा का जन्म दक्षिण सुकमा के पुवार्ती गांव में हुआ था और वो बीजापुर के स्थानीय जनजाति से संबंध रखता है. वहीं हिड़मा का पूरा नाम माडवी हिड़मा है. जानकारी के अनुसार, माडवी हिड़मा साल 1996 में नक्सलियों से जुड़ा था. 

 

हिड़मा नक्सलियों की पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (PGLA) बटालियन-1 का हेड है. इसके अलावा माओवादी स्पेशल जोनल कमेटी (DKSZ)  का सदस्य भी है. साथ ही सीपीआई की 21 सदस्यीय सेंट्रल कमेटी का सदस्य है. इसने सुरक्षा बलों के खिलाफ अभियानों के लिए जाना जाता है.  

हिड़मा साल 2004 से अब तक 27 से अधिक हमलों में शामिल रहा. इसमें साल 2013 का झीरम और 2021 का बीजापुर हमला भी शामिल है. अप्रैल 2017 के बुर्कापाल हमलों का साजिश भी हिड़मा ने ही रचा था. इस हमले में सीआरपीएफ के 24 जवान शहीद हो गए थे. इसके अलावा दंतेवाड़ा हमले का नेतृत्व भी हिड़मा ने ही किया था, जिसमें सीआरपीएफ के 76 जवान शहीद हो गए थे. 

कैसे खूंखार हुआ हिड़मा?

नक्सल कमांडर माडवी हिड़मा साल 2013 के झीरम घाटी नरसंहार से खूंखार हुआ. दरअसल, हिंड़मा ने कांग्रेस के काफिले पर हमला करवाया था. इस हमले में तत्कालीन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नंदकुमार पटेल, उनके बेटे दिनेश पटेल, पूर्व केंद्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ल, बस्तर टाइगर महेंद्र कर्मा और पूर्व विधायक उदय मुदलियार सहित 27 लोग की जान चल गई थी. इसके बाद अप्रैल 2017 के बुर्कापाल हमले का भी मास्टरमाइंड हिड़मा ही था, जिसमें 24 लोग मारे गए थे. इन घटनाओं के बाद हिड़मा पर 40 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था.

ये भी पढ़े: MP में करोड़पति भिखारी! साल में इतने लाख है इनकम, आपकी सैलरी से ज्यादा है इनकी कमाई

कैसे हिड़मा बना नक्सलियों का कमांडर?

हिड़मा ज्यादातर दक्षिण सुकमा क्षेत्र में रहता है और वो हमेशा चार स्तरीय सुरक्षा घेरा में चलता है. हिड़मा के के पास 150 से अधिक कमांडर हैं. बता दें कि साल 2019 में रावुला श्रीनिवास रमन्ना की मौत के बाद हिड़मा को नक्सलियों का कमांडर बना बनाया गया था. 

ये भी पढ़े: MP में 15000 शिक्षक होंगे परमानेंट, टीचरों की नियमित होने की प्रकिया शुरू

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com