विज्ञापन

Double Suicide: दिल्ली में प्रेमी ने लगाई फांसी, खबर सुनते ही बिलासपुर में नाबालिग प्रेमिका ने भी दी जान

Bilaspur Minor Committed Suicide: सोमवार सुबह किशोरी ने परिजनों के साथ नाश्ता किया, लेकिन उसका व्यवहार सामान्य नहीं था. करीब 11 बजे जब घर के अन्य सदस्य अपने काम में व्यस्त थे, उसी दौरान उसने अपने कमरे में दुपटे से फांसी लगा ली.

Double Suicide: दिल्ली में प्रेमी ने लगाई फांसी, खबर सुनते ही बिलासपुर में नाबालिग प्रेमिका ने भी दी जान

Chhattisgrh News: बिलासपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि एक दिन पहले दिल्ली में उसके प्रेमी द्वारा आत्महत्या किए जाने की खबर उसे मिली थी, जिसके बाद वह गहरे सदमे में चली गई.

रिश्तेदार के घर रह रही थी नाबालिग

जानकारी के अनुसार, किशोरी मूल रूप से बैकुंठपुर जिले की रहने वाली थी. कुछ समय से वह बिलासपुर में अपनी बुआ के घर रह रही थी. कुछ दिन पहले वह अपने प्रेमी के साथ दिल्ली चली गई थी, लेकिन परिजनों ने तलाश कर उसे वापस ले आया. इसके बाद वो रिश्तेदार के यहां रह रही थी. रविवार को जब दिल्ली में प्रेमी की मौत की सूचना मिली, तो किशोरी पूरी तरह टूट गई, परिजनों के अनुसार, वह किसी से ज्यादा बात नहीं कर रही थी और बार-बार मरने की बातें कर रही थी. परिवार वालों ने उसे समझाया और पूरी रात उस पर नजर भी रखी.

सुबह नाश्ता, दोपहर में मौत

सोमवार सुबह किशोरी ने परिजनों के साथ नाश्ता किया, लेकिन उसका व्यवहार सामान्य नहीं था. करीब 11 बजे जब घर के अन्य सदस्य अपने काम में व्यस्त थे, उसी दौरान उसने अपने कमरे में दुपटे से फांसी लगा ली. कुछ देर बाद जब परिजन कमरे में पहुंचे, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही तोरवा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है. यह घटना एक बार फिर बताती है कि मानसिक तनाव और भावनात्मक दर्द को समय रहते समझना और संभालना कितना जरूरी है...

ये भी पढ़ें: MP News: उमंग सिंघार ने 16 फरवरी को बुलाई कांग्रेस विधायक दल की बैठक, बजट सत्र से पहले विपक्ष बनाएगी रणनीति

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close