विज्ञापन
This Article is From Jun 17, 2025

Electric Shock: कांकेर में करंट लगने से 2 की मौत, खेत में लगे बोर कनेक्शन सुधारने गए थे, जांच में जुटी पुलिस

Chhattisgarh News: कांकेर में खेत में काम कर रहे दो लोगों की करंट लगने से मौत हो गई है. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में ले लिया. फिलहाल पुलिस जांच में जुट गई है.

Electric Shock: कांकेर में करंट लगने से 2 की मौत, खेत में लगे बोर कनेक्शन सुधारने गए थे, जांच में जुटी पुलिस

Kanker Two people died due to electric shock: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के कांकेर (Kanker) में करंट लगने से दो लोगों की मौत हो गई है. इनमें एक किसान और इलेक्ट्रिशियन शामिल हैं. दोनों खेत में लगे बोर कनेक्शन को सुधारने गए थे. जानकारी के मुताबिक, बोर कनेक्शन का एक फेस टूटा हुआ था, जिसके चलते पूरे खेत में करंट फैल गया. यह मामला कोरर थाना के अंतर्गत अंडी गांव का है. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है.

बोर कनेक्शन को सुधारने गए किसान और इलेक्ट्रिशियन की करंट लगने से मौत

कांकेर के कोरर थाना के अंतर्गत अंडी गांव में एक दुखद घटना सामने आई है. यहां खेत में लगे बोर कनेक्शन को सुधारने गए किसान और इलेक्ट्रिशियन की करंट लगने से मौत हो गई है. मृतक का नाम सुमन नायक और दशरथ कड़ियाम बताया जा रहा है. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. फिलहाल कोरर पुलिस जांच में जुट गई है. 

गांव में मचा हड़कप

दरअसल, किसान दशरथ कड़ियाम के खेत का बोर का कनेक्शन खराब हो गया था. जिसे सुधारने के लिए किसान ने गांव के प्राइवेट बिजली मिस्त्री सुमन नायक को खेत में कनेक्शन को बनाने ले गया. किसान और मिस्त्री फॉल्ट को पकड़कर बना पाते, उससे पहले ही करंट की चपेट में आ गए और दोनों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. घटना के बाद गांव में हड़कप मच गया.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

इसकी जानकारी बिजली विभाग और पुलिस को दी गई. जिसके बाद दोनों के शव को धनेलीकन्हार अस्पताल लाया गया. यहां पर आज दोनों का पोस्ट मार्टम कर शव परिजनों को सौंपा जाएगा. वहीं मौत की सूचना के बाद कोरर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

बोर कनेक्शन का टूटा हुआ था एक फेस

बताया जा रहा है कि बोर कनेक्शन का एक फेस टूटा हुआ था, जिसके चलते पूरे खेत में करंट फैल गया. इस दौरान दोनों लोग वहां काम कर रहे थे, जो चपेट में आ गए. 

ये भी पढ़े: Monsoon 2025: MP में मानसून की दस्तक ! इन जिलों से हुई एंट्री, कितनी बारिश होने की संभावना? आज कैसा रहेगा मौसम

ये भी पढ़े: Raja Murder Case: 'लव ट्रायंगल तक नहीं सीमित, कई पहलुओं पर हो रही जांच...' राजा हत्याकांड पर बोलीं मेघालय की DGP

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close