विज्ञापन

अनियंत्रित कार पुल से नदी में गिरी, 3 लोगों की मौत, 3 घायल; शादी में जा रहे थे सभी

छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जहां शादी समारोह में जा रही एक कार अनियंत्रित होकर पुल से नीचे नदी में गिर गई. इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं.

अनियंत्रित कार पुल से नदी में गिरी, 3 लोगों की मौत, 3 घायल; शादी में जा रहे थे सभी

Chhattisgarh Bridge Accident: छत्तीसगढ़ के कबीरधाम (कवर्धा) जिले से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है. शादी समारोह में शामिल होने जा रहा एक परिवार रास्ते में भीषण सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया. उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर पुल से नीचे नदी में जा गिरी. इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद इलाके में अफरा‑तफरी मच गई और हर कोई यह मंजर देखकर सन्न रह गया.

पुल से फिसली कार, नदी में जा गिरी

यह हादसा पांडातराई थाना क्षेत्र में गंडई नदी के पास हुआ. जानकारी के मुताबिक, कार में सवार सभी लोग रायपुर के बिरगांव इलाके के रहने वाले थे और पंडरिया में एक शादी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे. रास्ते में कार अचानक नियंत्रण से बाहर हो गई और सीधे पुल के नीचे बह रही नदी में गिर पड़ी. बताया जा रहा है कि मृतक और घायल सभी एक ही मुस्लिम परिवार के सदस्य हैं.

घायलों का इलाज जारी, दो की हालत नाज़ुक

हादसे में घायल तीन लोगों को तुरंत पंडरिया के शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार चल रहा है. इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है. सूचना मिलते ही पांडातराई पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हादसा कैसे और किन कारणों से हुआ.

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close