विज्ञापन
This Article is From Mar 31, 2025

DJ की तेज आवाज से गिरा मकान का छज्जा, एक बच्चे की दर्दनाक मौत और 9 घायल

Chhattisgarh Hindi News: बिलासपुर में डीजे बजाने से तेज आवाज के कारण एक मकान का छज्जा गिर गया. इस वजह से मलबे के नीचे कई बच्चे दब गए.

DJ की तेज आवाज से गिरा मकान का छज्जा, एक बच्चे की दर्दनाक मौत और 9 घायल

Bilaspur News: बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र के नगर पंचायत मल्हार में शोभायात्रा के दौरान डीजे की तेज आवाज के कारण दर्दनाक हादसा हो गया. डीजे वाहन में लगे साउंड बॉक्स के कंपन से एक मकान का छज्जा गिर गया, जिससे वहां मौजूद 10 बच्चे घायल हो गए. इनमें 11 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई.

जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत मल्हार में कल हिंदू नववर्ष के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों युवा और बच्चे शामिल थे. शोभायात्रा में डीजे युक्त वाहन तेज आवाज में संगीत बजाते हुए चल रहा था. वाहन में लगे बॉक्स मकान के छज्जे से टकरा गया, जिससे कंपन के कारण छज्जा भरभराकर गिर पड़ा. हादसे में घायल सभी लोगों को सिम्स और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहीं, इलाज के दौरान प्रशांत केवट मौत हो गई. 

तीन आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए डीजे संचालक, वाहन चालक और आयोजनकर्ताओं के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया. पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

ये भी पढ़ें- 'पक्का मकान बन गया है?' PM मोदी के सवाल पर मुस्कराए दल्लु राम बैगा और दिया ये जवाब

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com