विज्ञापन
This Article is From Aug 18, 2023

हरदा : गांव में रोड, स्कूल और अस्पताल जैसी सुविधाओं के लिए लोगों ने किया प्रदर्शन

कांकड़दा गांव में ना तो स्कूल है और ना ही सड़क. यहां के लोगों को मूलभूत सुविधा भी नहीं मिल पा रही हैं. गांव के लोगों ने इसके लिए धरना दिया जिससे सरकार जाग जाए और यहां के लोगों की परेशानियों का अंत हो जाए. 20 साल पहले दिए प्लॉट की अभी तक रजिस्ट्री नहीं हुई है.

हरदा : गांव में रोड, स्कूल और अस्पताल जैसी सुविधाओं के लिए लोगों ने किया प्रदर्शन
धरना देते हुए कांकडदा के लोग
हरदा:

हरदा जिले का कांकड़दा 20 साल बाद भी मूलभूत सुविधाओं के लिए जूझ रहा है, इसी को लेकर कांकड़दा के लोगों ने धरना दिया. हरदा जिले के हंडिया ब्लॉक में काकंड़दा ग्राम पंचायत सहित आस पास के तीन गांव इंदिरा सागर बांध के कारण डूब गए थे. जुलाई 2005 में जिला कलेक्टर ने कांकड़दा गांव को गोद लेकर इस गांव की पूरी जिम्मेदारी ले ली थी. गांव के भोले भाले गरीब आदिवासी लोगों को तब 60 बाई 90 के प्लॉट बीस बीस हजार में दिए गए थे. जबकि इनको ये प्लॉट निशुल्क मिलने चाहिए थे. लेकिन आज इतना समय गुजर जाने के बाद भी इन प्लॉटों की रजिस्ट्री नहीं हुई है. इस गांव की हालत ये है कि यहां ना तो कोई सड़क है ना ही यहां हाईस्कूल है. हालत ये है कि तीन गांव के 60 से अधिक बच्चे बच्चियां 3 किलोमीटर पैदल चलकर रोज स्कूल आते जाते हैं.

b2ukgjlg

धरने पर बैठे लोग

इनके आने जाने के रास्ते में जंगल भी  पड़ता है जिससे और भी तरह के खतरे होते हैं. बच्चों की मजबूरी है कि वो रोज खतरों के साथ 3 किलोमीटर पैदल आते जाते हैं. देश में जहां कई क्षेत्र काफी आगे बढ़ गए है वहीं हरदा जिले के कांकड़दा गांव के लोगों को अभी तक मूलभूत सुविधा भी नहीं मिल पाई है. जिसके कारण यहां के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. कांकड़दा को कम से कम मूलभूत सुविधा मिले इसके लिए यहां के लोगों में धरना दिया. इस धरने में काफी बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. शायद इस धरने के बाद छत्तीसगढ़ सरकार के कानों में जू रेंग जाए और यहां के लोगों को कुछ राहत मिल सके.

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com