विज्ञापन

Naxalites Wish To Surrender: अब BBM डिवीजन के 15 सक्रिय नक्सली करेंगे सरेंडर, गृह मंत्री को लिखा पत्र

Naxalites Surrender News: गृह मंत्री विजय शर्मा को लिखे एक भावुक पत्र में BBM डिवीजन के कुल 15 सक्रिय कैडरों ने मुख्यधारा में लौटने और सुरक्षा बलों के सामने हथियार डालने की इच्छा जताई है. नक्सलियों ने गृह मंत्री को लिखे पत्र में यह भी स्पष्ट किया है कि वे हथियार छोड़कर भारतीय संविधान के दायरे में रहकर जनता के हित में काम करना चाहते हैं.

Naxalites Wish To Surrender: अब BBM डिवीजन के 15 सक्रिय नक्सली करेंगे सरेंडर, गृह मंत्री को लिखा पत्र
15 ACTIVE NAXALITES OF BBM DIVISION WISH TO SURRENDER

Naxlites Wish To Surrender: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सलवाद के विरुद्ध जारी अभियान के बीच एक बड़ी सफलता की खबर सामने आ रही है. भाकपा (माओवादी) के BBM डिवीजन (बलांगीर-बरगढ़- महासमुंद) के सचिव विकास और उनके साथ 14 अन्य सक्रिय कैडरों ने गृह मंत्री को पत्र लिखकर आत्म-समर्पण की इच्छा जताई है. 

गृह मंत्री विजय शर्मा को लिखे एक भावुक पत्र में BBM डिवीजन के कुल 15 सक्रिय कैडरों ने मुख्यधारा में लौटने और सुरक्षा बलों के सामने हथियार डालने की इच्छा जताई है. नक्सलियों ने गृह मंत्री को लिखे पत्र में यह भी स्पष्ट किया है कि वे हथियार छोड़कर भारतीय संविधान के दायरे में रहकर जनता के हित में काम करना चाहते हैं.

ये भी पढ़ें-हिंदू महा सम्मेलन में महिलाओं को बांटे गए ओजस्विनी यंत्र, छेड़छाड़ के दौरान ऐसे बचाएगा रिचार्जबेल इलेक्ट्रानिक डिवाइस?

बदली परिस्थितियों के कारण लिया सरेंडर का निर्णय

नक्सली नेता विकास ने गृह मंत्री विजय शर्म को लिखे पत्र में स्वीकार किया है कि देश और दुनिया की वर्तमान आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक परिस्थितियां बदल चुकी हैं और अब दीर्घकालीन जनयुद्ध और सशस्त्र संघर्ष जारी रखने का कोई औचित्य नहीं रह गया है. पत्र में उल्लेख किया गया है कि पार्टी के भीतर भी इस बात को लेकर मंथन चल रहा था कि अलग-अलग सरेंडर करने के बजाय पूरी पार्टी को ही सशस्त्र संघर्ष त्याग देना चाहिए.

गृह मंत्री विजय शर्मा को भेजा गया नक्सलियों का पत्र

गृह मंत्री विजय शर्मा को भेजा गया नक्सलियों का पत्र

2 अथवा 3 मार्च तक सरेंडर कर सकते हैं नक्सली

रिपोर्ट के मुताबिक सशस्त्र माओवादियों ने सुरक्षा की गारंटी मांगते हुए गृह मंत्री से रेडियो के माध्यम से आह्वान करने की अपील की है. उनका कहना है कि वो सरकारी आश्वासन के बाद ही सरेंडर के लिए बाहर आएंगे. पत्र के अनुसार नक्सली 2 या 3 मार्च तक सरेंडर कर सकते हैं. उन्होंने स्पष्ट किया कि वो महासमुंद जिले में सरेंडर करना चाहते हैं और इसके लिए पूर्व माओवादी सागर के माध्यम से रिसीविंग का प्लान बनाने का सुझाव दिया है.

ये भी पढ़ें-होली से पहले हड़कंप, नई परिवहन नीति से नाराज निजी बस ऑपरेटर्स ने अनिश्चितकालीन धरने का किया ऐलान

 गृह मंत्री को लिखे पत्र में सचिव विकास ने अपील की है कि उनके बाहर निकलने की प्रक्रिया के दौरान ओडिशा के बलांगीर, बरगढ़ और महासमुंद जिलों में कॉम्बिंग और सर्चिंग ऑपरेशन रोकी जाए. उन्हें डर है कि यदि रास्ते में पुलिस की आवाजाही दिखी, तो उनके साथी तितर-बितर हो सकते हैं, जिससे आत्मसमर्पण की योजना खटाई में पड़ सकती है.

ये भी पढ़ें-कतई जहर निकले बॉलीवुड के 5 नेपो किड्स, हर फ्रेम में दिखे असरदार, नेपोटिज्म का मुद्दा डकार गए

15 नक्सलियों की टीम में बस्तर के कैडर शामिल

सरेंडर की इच्छा जताने वाले इन 15 नक्सलियों में संगठन के विभिन्न पदों के पदाधिकारी शामिल हैं, जिनमें 3 DVC सदस्य, 5 AC सदस्य और 7 पार्टी सदस्य (PM) हैं. बड़ी बात यह है कि इनमें से 14 नक्सली छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र के रहने वाले हैं, जबकि सचिव विकास तेलंगाना का है. उन्होंने ओडिशा के बजाय छत्तीसगढ़ में सरेंडर करने का निर्णय इसलिए लिया क्योंकि अधिकांश साथी छत्तीसगढ़ के ही मूल निवासी हैं.

 सरेंडर के लिए तैयार नक्सलियों ने रखे 3 सुझाव

गौरतलब है नक्सलियों ने गृह मंत्री को लिखे पत्र में सरेंडर के लिए तीन सुझाव दिए हैं. उनकी मांग है कि सरकार की तीन घोषणाओं के बाद वो संघर्ष का रास्ता छोड़ सकते हैं. सशस्त्र संघर्ष छोड़ने पर माओवादी पार्टी को एक राजनीतिक दल के रूप में मान्यता देने, माओवादियों पर लगे पुलिस केस रद्द करने और जेल में बंद साथियों को रिहाई और उन्हें संविधान के दायरे में काम की अनुमति दी जाए.

ये भी पढ़ें-Baby Birth In Exam Center: बोर्ड एग्जाम देने आई नाबालिग ने बच्चे को दिया जन्म, परीक्षा केंद्र में हड़कंप

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close