विज्ञापन

'छत्तीसगढ़ में LPG, पेट्रोल और डीजल के पर्याप्त स्टॉक', अफवाहों के बीच CM विष्णुदेव साय ने किया ऐलान

LPG Cylinder Crisis: सीएम साय ने आमजन को भरोसा दिलाते हुए आश्वस्त किया कि प्रदेश में एलपीजी के साथ ही पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है. लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील करते हुए सीएम ने कहा कि चिंता न करें, राज्य में रसोई गैस की सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सभी जिलों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं.

'छत्तीसगढ़ में LPG, पेट्रोल और डीजल के पर्याप्त स्टॉक', अफवाहों के बीच CM विष्णुदेव साय ने किया ऐलान
STATE HAS ADEQUATE STOCK, CG CM ANNOUCMENT AMID RUMORS OF LPG CRISIS

Rumers of LPG Crisis: सीएम विष्णु देव साय ने प्रदेश में घरेलू पेट्रोलियम गैस सिलेंडर (LPG Cylinder)  के संकट को लेकर अफवाहों पर विराम लगाते हुए मंगलवार को ऐलान किया है कि प्रदेश में एलजीपी, डीजल और पेट्रोल के पर्याप्त स्टॉक हैं. प्रदेश में एलपीजी की कमी के अफवाहों को दरकिनार करते हुए उन्होंने कहा है कि रसोई गैस की उपलब्धता को लेकर आमजन को किसी भी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है.

सीएम साय ने आमजन को भरोसा दिलाते हुए आश्वस्त किया कि प्रदेश में एलपीजी के साथ ही पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है. लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील करते हुए सीएम ने कहा कि चिंता न करें, राज्य में रसोई गैस की सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सभी जिलों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं.

ये भी पढ़ें-मोहन मंत्रिमंडल में राम निवास रावत की एंट्री तय? मंत्री प्रहलाद पटेल ने कैबिनेट में वापसी पर दिया बड़ा बयान

प्रदेश में हैं एलपीजी, डीजल और पेट्रोल के पर्याप्त स्टॉक

सीएम ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर साझा किए एक पोस्ट के जरिए आमजन को आश्वस्त किया और लिखा, प्रदेश में एलपीजी, डीजल और पेट्रोल के पर्याप्त स्टॉक हैं और अधिकारियों को गैस एजेंसियों के स्टॉक की नियमित मॉनिटरिंग करने और आपूर्ति व्यवस्था पर सतत नजर रखने को कहा गया है. साथ ही, जनता से अपील है कि वो किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचें और आवश्यकता के अनुसार ही गैस बुक करें.

ये भी पढ़ें-UPSC Exam Result 2025: दिन भर मना यशवर्धन सिंह के IAS बनने का जश्न, पर हमीरपुर UP का निकला 212वीं रैंक लाने वाला शख्स

LPG की सुचारु आपूर्ति, नियमित स्टॉक मॉनिटरिंग के निर्देश

सीएम ने लिखा, रसोई गैस की उपलब्धता को लेकर आमजन को किसी भी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है. प्रदेश में एलपीजी, पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है. सभी जिलों के अधिकारियों को रसोई गैस की सुचारु आपूर्ति, नियमित स्टॉक मॉनिटरिंग और कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं.

अफवाहों से बचें और आवश्यकता के अनुसार ही गैस बुक करें

गौरतलब है ईरान-इजराइल के बीच जारी युद्ध के बीच पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति संकट होने की अफवाहें तेजी से सोशल मीडिया साइट के माध्यम से फैलाई जा रही है, जिसको देखते हुए सीएम साय ने लोगों से एलपीजी, डीजल और पेट्रोल के स्टॉक खत्म होने वाली अफवाहों से आगाह करते हुए जनता से अपील की है कि वो किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचें और आवश्यकता के अनुसार ही गैस बुक करें.

ये भी पढ़ें-Jabalpur High Court: कोर्ट रूम में शिशु भ्रूण लेकर पहुंच गया था शख्स, सस्पेंड किए गए हाई कोर्ट की सुरक्षा में तैनात 4 पुलिसकर्मी

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close