Ram Niwas Rawat: हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ द्वारा विजयपुर विधानसभा उपचुनाव में विजयी घोषित कांग्रेस उम्मीदवार मुकेश मल्होत्रा की विधायकी रद्द घोषित किए जाने के बाद मोहन कैबिनेट में वन मंत्री रहे राम निवास रावत की वापसी कैबिनेट में वापसी की अटकलें शुरू हो गई हैं. पूर्व मंत्री ने विजयपुर उपचुनाव में विजयी रहे कांग्रेस विधायक के खिलाफ हाई कोर्ट में गलत हलफनामा देने की याचिका दायर की थी.
ये भी पढ़ें-UPSC Exam Result 2025: दिन भर मना यशवर्धन सिंह के IAS बनने का जश्न, पर हमीरपुर UP का निकला 212वीं रैंक लाने वाला शख्स
राम निवास रावत को उपचुनाव में मिली पराजय के बाद छोड़ना पड़ा था मंत्री पद
गौरतलब है मध्य प्रदेश में साल 2024 में हुए विधानसभा चुनाव 2023 में बीजेपी ने जोरदार जीत दर्ज की थी. कुल 6 बार कांग्रेस के टिकट से विधायक चुने जा चुके राम निवास रावत ने पार्टी से इस्तीफा देते हुए बीजेपी का दामन थाम लिया था और मोहन कैबिनेट में वन मंत्री पद की शपथ भी ले ली थी. रावत परंपरागत विजयपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में हिस्सा लिया, लेकिन वो कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा के हाथोंं पराजित हो गए थे.

सवाल को टाल गए मोहन कैबिनेट में मंत्री प्रह्लाद पटेल
राम निवास रावत के मंत्रिमंडिल में वापसी के सवाल को टाल गए मंत्री प्रहलाद पटेल
रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार को खंडवा जिले के ओंकारेश्वर पहुंचे कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल ने राम निवास रावत के कैबिनेट में वापसी के मुद्दे पर पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए कहा कि राम निवास रावत बेहद वरिष्ठ और अनुभवी नेता हैं, लेकिन मंत्रिमंडिल में राम निवास रावत के मंत्री के रूप में वापसी के सवाल को टालते हुए उन्होंने कहा कि, इस पर टिप्पणी करने से अच्छा है कि इंतजार करें.
ये भी पढ़ें-हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कांग्रेस विधायक का चुनाव रद्द किया, पूर्व मंत्री राम निवास रावत को विजेता घोषित किया
हाई कोर्ट ने कांग्रेस MLA का चुनाव शून्यकर रावत को घोषित किया है नया विधायक
उल्लेखनीय है मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की ग्वालियर खंडपीठ ने सोमवार को विजयपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा का चुनाव शून्य घोषित कर दिया और बीजेपी नेता राम निवास रावत को विजयपुर का नया विधायक घोषित कर दिया. हालांकि हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ प्रतिक्रिया देते हुए मध्य प्रदेश कांग्रेस चीफ जीतू पटवारी ने कहा कि हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ पार्टी सुप्रीम कोर्ट में अपील करेगी..
विजयपुर उपचुनाव में हारकर चारो खानों चित्त हो गए थे पूर्व मंत्री राम निवास रावत
विजयपुर विधानसभा से कांग्रेस के टिकट पर 6 बार विधायक रहे राम निवास रावत ने 7वीं बार चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस छोड़कर मोहन कैबिनट में शामिल हुए थे, लेकिन मोहन कैबिनेट में वन मंत्री बनने के बाद हुए उपचुनाव में राम निवास रावत चुनाव हार गए थे. उपचुनाव में जीत विजय निवास रावत के नाक की बात थी, लेकिन विजयपुर की जनता ने उन्हें चुनाव हराकर चारो खानों चित्त कर दिया था औ उन्हें मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था.
ये भी पढ़ें-Weather Of MP: एमपी में इस बार होश उड़ाएगी गर्मी, इंदौर में पिघला रनवे, भोपाल डायवर्ट की गईं फ्लाइट्स