विज्ञापन
This Article is From Dec 22, 2023

CG News: सरपंच ने काम का ब्यौरा नहीं दिया तो नाराज ग्रामीणों ने पंचायत में जड़ दिया ताला, जानिए क्या है मामला

Chhattisgarh News: बालोद (Balod) जिले के छिदगांव के ग्रामीणों ने विकास कामों की राशि को गबन करने का आरोप सरपंच पर लगाया है. नाराज ग्रामीणों ने गुरुवार को यहां ताला भी जड़ दिया है.

CG News: सरपंच ने काम का ब्यौरा नहीं दिया तो नाराज ग्रामीणों ने पंचायत में जड़ दिया ताला, जानिए क्या है मामला

Chhattisgarh Today News: बालोद जिले के डौंडी ब्लॉक के छिदगांव में सरपंच के खिलाफ ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है. गांव के ग्रामीणों ने  सरपंच के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पंचायत में ताला जड़ दिया है. ग्रामीणों का आरोप है कि सरपंच ने  गांव में हुए विकास काम की राशि को सरपंच ने गबन कर दिया है. 

इसलिए नाराज हुए ग्रामीण

दरअसल  छिदगांव के ग्रामीणों ने पिछली बार हुई ग्राम सभा में सरपंच से ग्राम पंचायत में हुए विकास कामों के नाम पर निकाली गई राशि का लेखा- जोखा (Statement of account) मांगा था.  इसके लिए गुरुवार का जिन तय किया गया था. दिनभर ग्रामीण, सचिव, वन विभाग के अफसर सरपंच के आने का इंतज़ार करते रहे.  सरपंच का  इंतज़ार करते-करते शाम हो गई. लेकिन वह नहीं पहुंचा. ग्रामीणों ने उसे कई दफा फोन भी किया. लेकिन सरपंच ने कॉल भी रिसीव नहीं किया, ऐसे में ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा. सरपंच के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए ग्राम पंचायत में ताला जड़ दिया.  

ये भी पढ़ें छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का विस्तार आज, लक्ष्मी राजवाड़े सहित 9 विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ

जब तक ब्यौरा नहीं, तब तक काम बंद 

ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत में हुए विकास कामों का सरपंच के पास किसी तरह लेखा जोखा (Statement of account )नहीं है.  सरपंच ने गांव के विकास काम की राशि को गबन कर लिया है. ग्रामीणों ने  कहा कि जब तक सरपंच आहरित राशि का पूरा ब्यौरा नहीं देंगे, तब तक पंचायत में सभी काम बंद रहेंगे.  तालाबंदी से अब पंचायत में काम पूरी तरह से प्रभावित हो गया है. 

ये भी पढ़ें CG News: कौन बनेगा करोड़पति के नाम पर ठगी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close