Chhattisgarh Crime: मनेंद्रगढ़ (Manendragarh) जिले में एक मासूम बच्ची से रेप (Rape) का मामला सामने आया है. यह घटना तब हुई जब वह अपने भाई के साथ स्कूल जा रही थी. इस घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर पकड़ने में सफलता हासिल की है. घटना जिले के पोड़ी थाना क्षेत्र की है.
ऐसे दिया घटना को अंजाम
दरअसल पीड़ित बच्ची की मां ने गुरुवार को नागपुर (Nagpur) पुलिस को बताया कि 5 वीं में पढ़ने वाली उसकी 11 साल की बेटी गुरुवार को अपने छोटे भाई के साथ स्कूल जा रही थी. तभी रास्ते में किसी अज्ञात लड़के ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ रेप किया. इसकी जानकारी पीड़ित बच्ची ने घर आकर अपनी मां को दी. मामला तब और उलझ गया जब आरोपी के बारे में किसी को पता नहीं था. सरगुजा के आईजी को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश अफसरों को दिए.
24 घंटे के अंदर पकड़ा गया आरोपी
मनेंद्रगढ़ (Manendragarh) के एसपी सिद्धार्थ तिवारी (Siddharth Tiwari) ने इस मामले में अफसरों की टीम का गठन किया. पोड़ी थाने की पुलिस पूरे मामले की पतासाजी में जुट गई. बच्ची की मां की शिकायत पर पुलिस ने धारा 376 और पॉक्सो एक्ट (Pocso ACT)के तहत मामला दर्ज कर लिया . 24 घंटे के अंदर आरोपी तक पहुंच उसे दबोच लिया गया.
ये भी पढ़ें Chhattigarh News: बीवी के सांवले रंग को लेकर पति ने मांगा तलाक़, हाईकोर्ट ने सुनाया ये फैसला?
पहले भी दुष्कर्म और हत्या कर चुका है
पकड़े गए नाबालिग से पूछताछ करने पर उसने जुर्म कबूल कर लिया. एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि आरोपी की उम्र 18 साल में अभी 15 दिन कम है. वह 3 साल पहले भी 9 साल की बच्ची के साथ रेप करने और उसके 4 साल के छोटे भाई की हत्या की घटना को अंजाम दे चुका है. इस मामले में थाना मनेंद्रगढ़ में दुष्कर्म और हत्या का अपराध दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई थी. पुलिस ने बताया कि ये आदतन अपराधी है.
ये भी पढ़ें पांच साल बाद भी नहीं दिया सब इंस्पेक्टर भर्ती का रिजल्ट, अभ्यर्थियों ने बिलासपुर में निकाला कैंडल मार्च