विज्ञापन

28 से 30 तक पल्स पोलियो अभियान: आगर-मालवा में 84 हजार से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक

पल्स पोलियो अभियान के संचालन के लिए आगर-मालवा में 712 पोलियो बूथ स्थापित किए गए हैं, जिन पर 1,424 कर्मचारियों की तैनाती की गई है.

28 से 30 तक पल्स पोलियो अभियान: आगर-मालवा में  84 हजार से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक
कलेक्टर प्रीति यादव ने कर्मचारियों को दिए सख्त आदेश

Pulse Polio Campaign in Agar-Malwa: आगर-मालवा जिले में शून्य से पांच वर्ष तक की उम्र के चौरासी हजार से अधिक बच्चों को पोलियो की खुराक देने के लिए लगभग डेढ़ हजार कर्मचारियों की भर्ती भरकम टीम बनाई गई है. 28 जून से 30 जून 2026 तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान को जमीन पर सफलता पूर्वक उतारने के लिए कलेक्टर  प्रीति यादव ने कमर कस ली है और किसी भी तरह की ढिलाई मूड में नहीं दिख रही है. 

कलेक्टर प्रीति यादव ने बताया कि जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक में स्पष्ट आदेश दिए गए है कि शून्य से पांच वर्ष आयु वर्ग का कोई भी बच्चा पोलियो रोधी खुराक पीने से वंचित नहीं रहना चाहिए. अभियान के दौरान सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य कर निर्धारित लक्ष्य की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करें.

कलेक्टर ने यह भी बताया कि जिले भर में पोलियो की खुराक के प्रति जागरूकता के लिए सोशल मीडिया का भी इस्तेमाल किया जाएगा. ऐसा कोई भी स्थान जहां भी लक्षित बच्चे रह रहे हो चाहे वो घर हो, ईंट भट्टे हो, रेन बसेरा, बस स्टैंड या फिर सार्वजनिक आवागमन के स्थान इन सभी स्थानों पर ड्यूटी पर तैनात हमारे कर्मचारी अधिकारी पहुंचेगे, ताकि एक भी बच्चा पोलियो के डोज से वंचित न रहे. हमारी कोशिश है कि सरकार द्वारा संचालित  इस अभियान को जन आंदोलन के रूप में चलाएंगे.

84,084 बच्चों का रखा गया लक्ष्य

जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. नरेन्द्र सिंह परिहार ने बताया कि जिले में आयोजित होने वाले पल्स पोलियो अभियान के तहत 84,084 बच्चों को पोलियो रोधी दवा की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. अभियान के संचालन के लिए जिलेभर में 712 पोलियो बूथ स्थापित किए गए हैं, जिन पर 1,424 कर्मचारियों की तैनाती की गई है. डॉ परिहार ने आगे  बताया कि अभियान के प्रथम दिवस 28 जून को सभी पोलियो बूथों पर बच्चों को दवा पिलाई जाएगी. इसके बाद 29 और 30 जून को स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा घर-घर जाकर ऐसे बच्चों को पोलियो की खुराक दी जाएगी, जो किसी कारणवश बूथों तक नहीं पहुंच सके हों.

91 सुपरवाइज की नियुक्ति

अभियान की प्रभावी निगरानी एवं पर्यवेक्षण के लिए 91 सुपरवाइजरों की नियुक्ति की गई है. इसके अलावा 9 ट्रांजिट टीम और 7 मोबाइल टीमों का गठन किया गया है, जो बस स्टैंड, ईंट भट्टों, आवागमन स्थलों तथा अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में पहुंचकर बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाने का कार्य करेंगी. अभियान की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए ब्लॉक स्तर पर भी विशेष निरीक्षण दल गठित किए गए हैं.

आम लोगों से अपील

कलेक्टर प्रीति यादव ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि वे अपने शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को 28 जून को निकटतम पोलियो बूथ पर अवश्य ले जाएं और पोलियो रोधी खुराक पिलाकर उन्हें पोलियो जैसी गंभीर एवं स्थायी विकलांगता उत्पन्न करने वाली बीमारी से सुरक्षित रखने में अपना योगदान दें. 

ये भी पढ़ें: MP में करोड़ों का घोटाला: FIR दर्ज, फिर भी मिल गई नई जम्मेदारी; पूर्व प्रभारी DEO की तैनाती पर मचा बवाल

ये भी पढ़ें: Monsoon: MP वालों के लिए गुड न्यूज, दहलीज पर पहुंचा मानसून, मौसम विभाग ने बताया कब होगी यूपी में एंट्री

ये भी पढ़ें: MP: 30 हजार लोगों के इलाज का केंद्र खुद बीमार, चितौरा PHC में बिजली-पानी तक नहीं; धूल खा रही दवाएं-उपकरण

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close