विज्ञापन
This Article is From Nov 25, 2023

एयर गन से किया नील गाय का शिकार, मांस का बंटवारा करने वाले थे आरोपी तभी...

CG News: ग्रामीण दोषियों पर कार्रवाई ना होने से काफी नाराज दिख रहे हैं. ग्रामीणों ने दोषियों और वन विभाग के लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई करने की मांग की है.

एयर गन से किया नील गाय का शिकार, मांस का बंटवारा करने वाले थे आरोपी तभी...
आरोपियों ने नील गाय का शिकार किया और इसके बाद उसके मांस को बांटने की तैयारी में थे

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बलरामपुर जिले (Balrampur) में नीलगाय की हत्या का मामला सामने आया है. छत्तीसगढ़ और झारखंड बॉर्डर पर बसे गांव चुनचुन पुंदाग को कभी नक्सलियों का गढ़ माना जाता था. इसी गांव के चरहू जंगल में एयर गन से नीलगाय की हत्या का मामला सामने आया है.

नीलगाय को एयर गन से किया घायल

बताया जा रहा है कि चरहू गांव के 9 लोगों ने पहले नीलगाय को एयर गन से घायल कर दिया. उसके बाद धारदार हथियार और लाठी-डंडे से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी. मौके पर ही सभी लोग आपस में नीलगाय के मांस का बंटवारा करने की तैयारी में थे. हालांकि इस बात की जानकारी ग्रामीणों को पहले से थी क्योंकि आरोपी पहले भी एयर गन लेकर जंगल में शिकार करने के लिए जाया करते थे.

ये भी पढ़ें Sagar: फसल का उचित दाम न मिलने से नाराज किसानों ने मंडी के सामने लगाया जाम, बोले- व्यापारियों की चल रही मनमानी

ग्रामीणों ने की वन विभाग से शिकायत

ग्रामीणों को इस बात का पहले से अंदेशा था. इस बात से ग्रामीण काफी आक्रोशित थे. कुछ ग्रामीणों ने मामले की जानकारी तत्काल वन विभाग को दे दी. जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से नीलगाय का मांस और नीलगाय के अवशेषों को बरामद कर लिया लेकिन वन विभाग ने आरोपियों के खिलाफ किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की.

आरोपियों पर कोई कार्रवाई ना होने से ग्रामीण काफी आक्रोशित दिखाई पड़ रहे हैं. ग्रामीणों ने वन मंडल अधिकारी और जिला कलेक्टर से तत्काल दोषियों पर कार्रवाई करने और वन विभाग की टीम के लापरवाह अधिकारियों पर भी कार्रवाई की मांग की है.

ये भी पढ़ें सरगुजा: उपेक्षा से बढ़ी संजय पार्क की दुर्दशा, सौंदर्यीकरण के लिए न बजट, न चौकीदार

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com