विज्ञापन
This Article is From Jan 02, 2025

नए साल पर BJP विधायक ने आदिवासी बच्चों का कर दिया मुंडन , अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा नेताजी का वीडियो

BJP MLA Rajkumar Toppo: दरअसल, भाजपा विधायक रामकुमार टोप्पो नया वर्ष मनाने के लिए विधानसभा के दूरस्थ क्षेत्र के विशेष पिछड़ी जनजाति कोरवा और मांझी समुदाय के बीच पहुंचे थे और हाथों में थामे सेविंग मशीन से विधायक ने किसी के सिर का बाल काटा तो किसी के सिर के पूरे बाल निकाल दिए.

नए साल पर BJP विधायक ने आदिवासी बच्चों का कर दिया मुंडन , अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा नेताजी का वीडियो
BJP MLA Rajkumar Toppo

MLA Shaved Hair: आदिवासी बहुल सरगुजा जिले के सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो बुधवार को विधानसभा क्षेत्र के दौरे पहुंचे और वहां पहुंचकर भाजपा विधायक टोप्पो आदिवासियों बच्चों के सिर का काटन लगे. हाथों में सेविंग लिए आदिवासी बच्चों सिर का बाल निकालते हुए विधायक का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है, जिसको लेकर विधानसभा क्षेत्र में खूब चर्चा हो रही है.

Gold In India: भारत में इनके पास है 24 हजार टन गोल्ड? दुनिया का 11 फीसदी सोना!

दरअसल, भाजपा विधायक रामकुमार टोप्पो नया वर्ष मनाने के लिए विधानसभा के दूरस्थ क्षेत्र के विशेष पिछड़ी जनजाति कोरवा और मांझी समुदाय के बीच पहुंचे थे और हाथों में थामे सेविंग मशीन से विधायक ने किसी के सिर का बाल काटा तो किसी के सिर के पूरे बाल निकाल दिए.

आदिवासी बच्चों का बाल काटकर नए साल की शुरूआत

रिपोर्ट के मुताबिक आदिवासी बच्चों के सिर बाल काटने के बाद जारी एक बयान में सीतापुर से बीजेपी विधायक राजकुमार टोप्पो कहा कि प्रदेश में विष्णु देव साय सरकार बनने के बाद संकल्प लिया है कि कुछ सालों में दूरस्थ अंचल के आदिवासी समाज के विकास के लिए काम करेंगे, जिसकी शुरूआत नए साल में उन्होंने उनके बाल काटकर किए हैं.

भारतीय सेना में सेवा देने के बाद राजनीति में आए टोप्पो

विधायक रामकुमार टोप्पो का अंदाज इसलिए भी अलग है, क्योंकि राजनीति में आने से पहले विधायक टोप्पो भारतीय सेना में सेवा दे रहे थे और करीब 20 वर्षों तक सेवा देने के बाद अपने उन्होंने राजनीति में प्रवेश किया और 2023 विधानसभा चुनाव में बीजेपी के टिकट पर चुनकर विधानसभा में पहुंचे थे.

आदिवासियों को मुख्य धारा में लाने का किया संकल्प 

बीजेपी विधायक राजकुमार टोप्पो ने आदिवासी बच्चों के सिर का बाल काटने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, यह मत समझिए कि हम केवल आदिवासी समाज के बच्चों के बाल काट रहे हैं, बल्कि हम विशेष पिछड़ी जनजाति के बच्चों का भविष्य गढ़ रहे हैं. टोप्पो ने आदिवासी क्षेत्र की स्थिति को देखते हुए राजनीति में आने का फैसला किया था.

ये भी पढ़ें-Maha Kumbh 2025: महाकुंभ में श्रद्धालुओं की लाइफ गार्ड करेंगी भोपाल निर्मित ये खास बोट, प्रयागराज में 6 घाटों पर होंगी तैनात

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com