विज्ञापन
This Article is From Sep 01, 2023

MP बोर्ड ने 10वीं का सप्लीमेंट्री रिजल्ट किया घोषित, 74.74% छात्र हुए पास

माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश भोपाल द्वारा 10वीं का सप्लीमेंट्री रिजल्ट घोषित कर दिया गया है. साल 2023 के इस रिजल्ट में कुल 87,877 परीक्षार्थी शामिल हुए थे. इनमें से कुल 87,781 छात्रों का रिजल्ट घोषित किया गया है.

MP बोर्ड ने 10वीं का सप्लीमेंट्री रिजल्ट किया घोषित, 74.74% छात्र हुए पास

माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश भोपाल द्वारा 10वीं का सप्लीमेंट्री रिजल्ट घोषित कर दिया गया है. साल 2023 के इस रिजल्ट में कुल 87,877 परीक्षार्थी शामिल हुए थे. इनमें से कुल 87,781 छात्रों का रिजल्ट घोषित किया गया है. जिसमें से प्रथम श्रेणी में 7,711 , द्वितीय श्रेणी में 51,235 तथा तृतीय श्रेणी में 6,650 छात्र पास हुए हैं. वहीं करीब 22,185 छात्र फेल हुए है. पास हुए छात्रों का प्रतिशत 74.74% है.

बता दें कि माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड ने बेस्ट 5 योजना के तहत परीक्षा परिणाम घोषित किया है. बेस्ट ऑफ फाइव योजना में मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हाई स्कूल की परीक्षा में 6 विषय में से विद्यार्थी द्वारा सबसे ज्यादा स्कोर किए गए पांच विषयों के रिजल्ट को महायोग में शामिल किया जाता है. यदि कोई विद्यार्थी किसी एक विषय में फेल भी हो जाता है तो भी उसे उत्तीर्ण घोषित कर दिया जाता है. 


10वीं का सप्लीमेंट्री रिजल्ट देखने के लिए आप इन वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं. 

www.mpbse.nic.in
www.mpbse.mponline.gov.in

कैसे चेक कर करें MP बोर्ड 10वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट?

• सबसे पहले आप ऑफिशियल रिजल्ट वेबसाइट mpresults.nic.in पर चले जाएं. 
• इसके बाद छात्र होमपेज पर MP बोर्ड Class 10 Supplementary Result 2023 लिंक पर क्लिक करें. 
• फिर आप अपनी लॉगिन डिटेल भरकर इसे सबमिट करें. 
• इसके बाद आपको अपना रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा. 
• रिजल्ट पर जाकर क्लिक करें और फिर इसे डाउनलोड करें. 
• इसके बाद आप इस रिजल्ट को प्रिंट भी करा सकते है. 

ये भी पढ़े:छतरपुर : BJP में अंदर गुटबाजी हुई तेज, जिले की कई विधानसभाओं में हो सकता है इसका नुकसान ! 

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com