-
रविवार से विकास पर्व, शिवराज सिंह चौहान ने की समीक्षा बैठक
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार से शुरू होने वाले विकास पर्व के लिए आज सभी मंत्रियों और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. आधिकारिक जानकारी के अनुसार चौहान ने मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, समत्व भवन से आगामी 16 जुलाई से 14 अगस्त तक मध्यप्रदेश के समस्त जिलों में मनाए जाने वाले विकास पर्व की तैयारियों के संबंध में समस्त मंत्रीगणों एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ वीसी के माध्यम से समीक्षा बैठक की.
- Saturday July 15, 2023
- Reported by: वार्ता