उदित दीक्षित
-
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व: 100 KM दायरे में सर्च ऑपरेशन, 4 हाथियों-63 अफसरों की टीम, बाघिन का रेस्क्यू
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में वन विभाग ने अभियान चलाकर खराब रेडियो कॉलर वाली बाघिन को ढूंढ निकाला. विभाग की टीम और 4 हाथियों की मदद से बाघिन को सुरक्षित ट्रेंकुलाइज कर उसका कॉलर हटाया गया और फिर जंगल में छोड़ दिया गया.
- जुलाई 26, 2026 00:29 am IST
- Reported by: एजाज़ खान, Edited by: उदित दीक्षित
-
बीजेपी नेता की कार का अचानक खुला गेट, सड़क पर गिरे 4 साल के मासूम को डंपर ने रौंदा; भीड़ ने इसे पीटा
भिंड के NH-719 पर पूर्व बीजेपी जिलाध्यक्ष की खड़ी कार का अचानक गेट खुलने से बाइक पर सवार 4 साल का मासूम सड़क पर गिर गया, जिसे पीछे से आ रहे डंपर ने कुचल दिया. हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने वीडियो बना रहे युवक को पीट दिया.
- जुलाई 25, 2026 23:50 pm IST
- Reported by: दिलीप सोनी, Edited by: उदित दीक्षित
-
शादी का झांसा देकर सूरत ले गया आरोपी, शारीरिक शोषण कर मुकरा, पुलिस ने गुजरात से दबोचा
रीवा पुलिस ने शादी का झांसा देकर महिला का शारीरिक शोषण करने वाले फरार आरोपी को गुजरात के सूरत से गिरफ्तार कर लिया है.
- जुलाई 25, 2026 23:23 pm IST
- Reported by: जावेद अंसारी, Edited by: उदित दीक्षित
-
भोपाल मेट्रो का नया टाइमटेबल लागू, अब हर 15 मिनट में मिलेगी, टिकट पर भी डिस्काउंट
भोपाल मेट्रो का सुभाष नगर से एम्स के बीच दोनों ट्रैक पर नियमित संचालन शुरू हो गया है. नए टाइमटेबल के मुताबिक पीक आवर्स में हर 15 मिनट में मेट्रो मिलेगी. डिजिटल और रिटर्न टिकट पर 5 से 15 प्रतिशत तक छूट की सुविधा भी है.
- जुलाई 25, 2026 23:03 pm IST
- Reported by: हरप्रीत कौर रीन, Edited by: उदित दीक्षित
-
Twisha Sharma Case: 4 जजों ने छोड़ी सुनवाई, कोर्ट बदला... फिर गिरिबाला सिंह को लगा बड़ा झटका
भोपाल के बहुचर्चित ट्विशा शर्मा केस में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह को बड़ा झटका लगा है. विशेष कोर्ट ने सीबीआई की दलीलों और आरोपों की गंभीरता को देखते हुए जमानत याचिका खारिज कर दी.
- जुलाई 25, 2026 22:16 pm IST
- Reported by: हरप्रीत कौर रीन, Edited by: उदित दीक्षित
-
स्विफ्ट कार में पानी भरते ही लॉक हुए दरवाजे, 5 की दर्दनाक मौत, ऐसे गहरे तालाब में समाई
राजगढ़ जिले में खुजनेर के पास दर्दनाक हादसा हो गया. भीलखेड़ी जोड़ पर तेज रफ्तार स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर गहरे तालाब में जा गिरी. कार के सेंट्रल लॉक होने से सवार लोगों को निकलने का मौका नहीं मिला. हादसे में 5 युवकों की मौत हो गई.
- जुलाई 25, 2026 21:25 pm IST
- Written by: मनीष राठौर, Edited by: उदित दीक्षित
-
चाय वाले का बेटा सलमान बनेगा डॉक्टर, रीवा नगर निगम के सामने ठेला लगाते हैं पिता, बेटे रचा इतिहास
चाय बेचने वाले शहबान के बेटे सलमान ने NEET परीक्षा में 720 में से 640 अंक पाकर 2221वीं रैंक हासिल की. उसने 2 साल तक खुद को स्मार्टफोन से दूर रखकर कड़ी मेहनत के दम पर यह शानदार सफलता पाई है.
- जुलाई 25, 2026 20:58 pm IST
- Written by: जावेद अंसारी, Edited by: उदित दीक्षित
-
ज्वेलर्स को 50 ग्राम सोना बेचना पड़ा भारी, 20 दिन बाद बैंक खाता फ्रीज; आखिर ऐसा क्यों हुआ?
ग्वालियर के सराफा कारोबारी से 50 ग्राम सोने का सिक्का खरीदकर ठगों ने 5.10 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए. यह राशि बेंगलुरु में हुई 14 करोड़ की साइबर ठगी की निकली. इससे कारोबारी का बैंक खाता फ्रीज हो गया.
- जुलाई 25, 2026 20:44 pm IST
- Written by: Dev Shrimali, Edited by: उदित दीक्षित
-
1460 दिन में 12 लाख नशे में बर्बाद किए, 19 साल के सर्वेश ने दुनिया छोड़ने से पहले बयां किया दर्द
मुरैना के पोरसा में 19 वर्षीय सर्वेश ने नशे में 1460 दिन और 12 लाख रुपये गंवाने के बाद दुनिया छोड़ दी. मौत से पहले जारी वीडियो में युवा पीढ़ी को बचाने की अपील की. पुलिस ने नशीला इंजेक्शन बेचने वाले मेडिकल को सील कर दिया है.
- जुलाई 25, 2026 20:12 pm IST
- Reported by: उपेंद्र गौतम, Edited by: उदित दीक्षित
-
कुबेरेश्वर धाम श्रद्धालुओं का सफर आसान, गुरुपूर्णिमा-सावन पर सीहोर स्टेशन पर रुकेंगी 10 जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनें, देखें लिस्ट
सावन और गुरुपूर्णिमा पर कुबेरेश्वर धाम आने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे ने बड़ी राहत दी है. सीहोर स्टेशन पर 10 जोड़ी ट्रेनों का 30 जुलाई तक अस्थायी ठहराव दिया गया है. इससे यूपी, बिहार और दक्षिण भारत से आने वाले भक्तों को सीधी सुविधा मिलेगी.
- जुलाई 25, 2026 18:49 pm IST
- Written by: उदित दीक्षित
-
राजा रघुवंशी जैसा कांड, प्रेमी संग रह रही पत्नी ने कराई पति की हत्या, टॉमी से किए ताबड़तोड़ वार
इंदौर के बड़गोंदा में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या कर दी. दोनों ने शव को नीम के पेड़ के नीचे फेंककर हादसा दर्शाने की कोशिश की गई, लेकिन पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया.
- जुलाई 25, 2026 16:09 pm IST
- Reported by: Tanushree Desai, Written by: उदित दीक्षित
-
ग्वालियर: सोने की असली मोहरें दिखाकर थमाईं नकली, सराफा कारोबारी से 15 लाख की ठगी
ग्वालियर के मुरार में सराफा कारोबारी से 15 लाख की ठगी का मामला सामने आया है. राजस्थान की शातिर गैंग ने असली सोने की मोहरें दिखाकर जांच कराई और फिर चकमा देकर नकली मोहरें थमा दीं.
- जुलाई 24, 2026 16:02 pm IST
- Reported by: Dev Shrimali, Edited by: उदित दीक्षित
-
कोल परियोजना पर बवाल, सूरजपुर में ग्रामीणों ने पुलिस को पीटा, DSP समेत 15 घायल; 5 बसों में तोड़फोड़
सूरजपुर के मदननगर में कोल परियोजना के सीमांकन पर हिंसक झड़प हो गई. ग्रामीणों के हमले में DSP समेत 15 पुलिसकर्मी घायल हो गए और 5 बसों में तोड़फोड़ की गई. 400 जवान तैनात.
- जुलाई 24, 2026 12:38 pm IST
- Written by: इमाम हसन, Edited by: उदित दीक्षित
-
ट्विशा शर्मा मौत मामला; 2 महिला जजों के हटने के बाद आज CBI कोर्ट में सास गिरिबाला की जमानत याचिका पर सुनवाई
भोपाल की बहुचर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में जेल में बंद सास गिरिबाला की जमानत याचिका पर आज CBI कोर्ट में सुनवाई होगी. इससे पहले दो महिला जजों ने खुद को अलग कर लिया था.
- जुलाई 24, 2026 10:48 am IST
- Reported by: हरप्रीत कौर रीन, Edited by: उदित दीक्षित
-
MP Weather: श्योपुर-रतलाम समेत 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 50 में हल्की बरसात का अनुमान, मौसम का हाल
मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार तेज हो गई है. मौसम विभाग ने श्योपुर, रतलाम और मंदसौर समेत 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.
- जुलाई 24, 2026 08:01 am IST
- Reported by: आकाश द्विवेदी, Written by: उदित दीक्षित