विज्ञापन
This Article is From Mar 06, 2026

VIDEO: दुश्मनों को फंसाने के लिए दोस्त को ही मार दी गोली, CCTV से खुली पोल

गोला का थाना पुलिस का कहना आरोपी हिरासत है. वारदात को लेकर उससे पूछताछ की जा रही है. शुरुआती जांच के अनुसार, दो पक्षों के बीच विवाद के दौरान फायरिंग हुई थी.

VIDEO: दुश्मनों को फंसाने के लिए दोस्त को ही मार दी गोली, CCTV से खुली पोल

Gwalior Crime News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में दुश्मनों को फंसाने के लिए एक युवक ने दोस्त के सीने में मारी गोली मार दी. गोली लगते के बाद दोस्त कुछ दूर चला और खड़ी बाइक पर बैठते ही गिर पड़ा. घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी दोस्त क़ो पांच मार्च की देर रात गिरफ्तार कर लिया. वहीं, घायल युवक की हालत गंभीर बनी हुई है. उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है.  

जानकारी के अनुसार, घायल युवक का नाम विकास साहू और उसका आरोपी दोस्त मधुसूदन उर्फ पोपट सिंह तोमर है. घटना का पता तब चला जब घायल विकास को उसके दोस्त उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराने के लिए पहुंचे, लेकिन हालत गंभीर होने पर विकास को JAH अस्पताल रेफर कर दिया गया.  

Latest and Breaking News on NDTV

https://www.facebook.com/share/v/1AZqSCcGhs/ इस लिंक पर क्लिक करके देखें वीडियो

आरोपी ने थाने पहुंचकर पुलिस को बताए दुश्मनों के नाम 

इस बीच उसका दोस्त मधुसूदन उर्फ पोपट खुद फरियादी बनकर थाने पहुंचा और पुलिस को बताया कि विकास को रवि गुर्जर, कल्ली और उसके साथी शैलू गुर्जर ने गोली मार दी है. आरोपी पोपट की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की. इस दौरान पुलिस के हाथ घटनास्थल का एक सीसीटीवी लगा, जिससे पूरी कहानी ही पलट गई. 

सीसीटीवी ने आरोपी पोपट का किया 'पोपट'

वीडियो में मधुसूदन उर्फ पोपट खुद अपने दोस्त विकास को  गोली मारते नजर आया. वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि  पोपट ने मारपीट के बीच विकास पर दो राउंड फायर किए. इससे वह घायल होकर गिर पड़ा. योजना के तहत आरोपी पोपट गोला का मंदिर थाने पहुंचा और अपने दुश्मनों को फंसाने के लिए पुलिस को नाम बताकर गोली मारने का आरोप लगाया.  लेकिन, सीसीटीवी फुटेज ने आरोपी पोपट का 'पोपट' कर दिया. इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. 

प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि को लेकर मां से विवाद, पैसे नहीं दिए तो बेटे ने गला दबाकर मार डाला 

दो पक्षों के विवाद में हुई फायरिंग 

गोला का थाना पुलिस का कहना आरोपी हिरासत है. वारदात को लेकर उससे पूछताछ की जा रही है. शुरुआती जांच के अनुसार, दो पक्षों के बीच विवाद के दौरान फायरिंग हुई थी. पुलिस वीडियो में दिख रहे अन्य लोगों की पहचान का भी प्रयास कर रही है. वारदात को लेकर उनसे भी पूछताछ की जा सकती है. उधर, घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com