Madhya Pradesh-Chhattisgarh Live Updates: एमपी–छत्तीसगढ़ लाइव अपडेट्स में आज खेती, परंपरा और मौसम तीनों मोर्चों पर बड़ी खबरें चर्चा में रहेगी. एक ओर राज्य सरकार किसानों के खातों में रकम पहुंचाने और सहकारिता तंत्र को मजबूती देने की तैयारी में है, दूसरी ओर राघौगढ़ किले में सदियों पुरानी ‘हिल्ला' परंपरा कल फिर से जनभागीदारी के साथ जीवित होने जा रही है. इसी बीच, मौसम के तेवर बदलने के संकेत मिल रहे हैं दिन में तपिश बढ़ी है, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के कारण बादलों और हल्की बारिश की संभावना भी बन रही है.
कृषि एवं सहकारिता सम्मेलन
6 मार्च को भिण्ड जिले में कृषि एवं सहकारिता सम्मेलन का मुख्य कार्यक्रम होगा, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (खरीफ 2023) के दावे जारी करने और किसान कल्याण योजना 2023–24 की तीसरी किस्त के रूप में ₹1816 करोड़ राशि सिंगल क्लिक से लगभग 80 लाख किसानों तक पहुंचाएंगे. जिला स्तर पर आयोजन कृषि विज्ञान केंद्रों में होगा और वेबकास्ट लिंक webcast.gov.in/mp/cmevents के जरिए प्रसारण देखा जा सकेगा. जनपद, ग्राम पंचायत और स्थानीय प्रतिनिधियों को अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं.
हिल्ला परंपरा और मौसम का रुख
6 मार्च को राघौगढ़ किले में 211 वर्षों से चली आ रही ऐतिहासिक ‘हिल्ला' परंपरा का उत्सव मनाया जाएगा, जिसमें नगरवासी और ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल होने के लिए आमंत्रित हैं. उधर, उत्तर‑पूर्व अरब सागर के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण और उत्तर‑पश्चिम भारत में उपोष्ण पश्चिमी जेट स्ट्रीम के प्रभाव से 6 मार्च से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा. इससे कई हिस्सों में बादल और हल्की बारिश संभव है. हालांकि अधिकतम तापमान तेजी से बढ़ रहा है और कई जिलों में पारा 40°C के करीब पहुंचने की आशंका बनी हुई है.
MP News: तिरंगे के अपमान के आरोप में मंत्री राव उदय प्रताप सिंह को कोर्ट का नोटिस
मध्यप्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह को राष्ट्रीय ध्वज के कथित अपमान के मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट ने नोटिस जारी किया है. विशेष न्यायाधीश डीपी सूत्रकार ने मंत्री से स्पष्टीकरण मांगते हुए पूछा है कि उनके खिलाफ राष्ट्रीय ध्वज के अपमान के मामले में एफआईआर दर्ज करने के निर्देश क्यों न दिए जाएं? नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव निवासी कौशल सिलवट द्वारा दायर परिवाद में आरोप लगाया गया है कि वर्ष 2024 में आयोजित तिरंगा यात्रा के दौरान मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज की मर्यादा का उल्लंघन किया.
परिवादी की ओर से अधिवक्ता असीम त्रिवेदी ने कोर्ट में पैरवी करते हुए बताया कि 11 अगस्त 2024 को नरसिंहपुर के गाडरवारा में तिरंगा यात्रा निकाली गई थी, जिसका नेतृत्व मंत्री ने किया था. आरोप है कि इस दौरान मंत्री एक खुली जीप के बोनट पर बैठकर लोगों को संबोधित कर रहे थे और उसी बोनट पर राष्ट्रीय ध्वज लगाया गया था. झंडा इस तरह लगा था कि वह झुककर उनके पैरों को स्पर्श कर रहा था.
याचिकाकर्ता के अनुसार यह स्थिति राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम, 1971 के प्रावधानों का उल्लंघन है, जिसमें वाहन के बोनट, छत या किसी हिस्से पर इस प्रकार तिरंगा लगाने की मनाही है जिससे उसकी गरिमा प्रभावित हो. इस अपराध में अधिकतम तीन वर्ष तक की सजा का प्रावधान है. परिवादी कौशल सिलवट का कहना है कि उन्होंने सबसे पहले गाडरवारा थाने में इस संबंध में शिकायत की थी, लेकिन मंत्री का पद होने के कारण एफआईआर दर्ज नहीं की गई. इसके बाद उन्होंने नरसिंहपुर के पुलिस अधीक्षक को भी कई बार लिखित शिकायत भेजी, परंतु कोई कार्रवाई नहीं हुई.
नशेड़ी पति ने लाठी से पीट-पीट कर की पत्नी की हत्या
बैतूल जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां नशेड़ी पति ने मामूली विवाद के बाद अपनी पत्नी की लाठी से पिटाई कर उसकी हत्या कर दी. यह वारदात कोतवाली थाना क्षेत्र के हिवरखेड़ी गांव की है, जहां रंजन चांगड़े अपने पति बलराम चांगड़े के साथ ईंट भट्ठे पर काम करती थी. बताया जा रहा है कि महिला दो दिन पहले सहेली के घर शराब पीकर रुक गई थी, जिसके चलते पति उससे नाराज़ था. घर लौटते ही गुस्से में पति ने लाठी से उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं और बुधवार शाम उसकी मौत हो गई. वारदात के बाद आरोपी पति ने खुद डायल 112 पर कॉल कर घटना की सूचना दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि आगे की जांच जारी है.मार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया.
बोर्ड परीक्षा में नकल का मामला, जांच में हटाए गए केंद्राध्यक्ष
सूरजपुर में 10वीं बोर्ड परीक्षा के दौरान नकल का मामला सामने आने पर सख्त कार्रवाई की गई है. शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सलका अधीना में गणित की परीक्षा के दौरान उड़नदस्ता टीम ने औचक निरीक्षण में तीन छात्रों को चिट के सहारे उत्तर लिखते हुए रंगे हाथों पकड़ा. तहसीलदार की मौजूदगी में परीक्षा कक्ष की जांच की गई और मौके पर ही तीनों के खिलाफ नकल प्रकरण तैयार कर आगे कार्रवाई शुरू की गई. जिले में 10वीं बोर्ड के लिए 72 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 10 हजार से अधिक विद्यार्थी परीक्षा दे रहे हैं. परीक्षा को नकलमुक्त बनाने के लिए शिक्षा विभाग ने जिला और ब्लॉक स्तर पर उड़नदस्ता टीमें गठित की हैं, जबकि प्रशासन भी निरंतर निरीक्षण कर रहा है. मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी अजय मिश्रा ने संबंधित केंद्राध्यक्ष रज्जाक अंसारी को तत्काल हटाकर उनकी जगह सतीश पांडेय की नियुक्ति कर दी है और पूर्व केंद्राध्यक्ष से 24 घंटे में स्पष्टीकरण मांगा है.
सीएम मोहन यादव ने भारतीय किसान संघ से की चर्चा, महत्वपूर्ण फैसले लिए
मुख्यमंत्री निवास में हुई बैठक में सीएम मोहन यादव ने भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधियों से विस्तृत चर्चा की और किसानों के हित में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए. उन्होंने बताया कि राज्य सरकार किसान कल्याण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है. इस वर्ष भारत सरकार के MSP ₹2585 प्रति क्विंटल के ऊपर राज्य सरकार गेहूं खरीदी पर ₹40 प्रति क्विंटल बोनस देगी, साथ ही पंजीयन की अंतिम तिथि 7 मार्च से बढ़ाकर 10 मार्च कर दी गई है. उड़द खरीदी पर भी ₹600 प्रति क्विंटल बोनस की घोषणा की गई, ताकि किसान अधिक से अधिक लाभ उठा सकें. इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को सिंचाई के लिए दिन में ही बिजली उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे रात के समय सिंचाई के दौरान होने वाली परेशानियों से बचा जा सके.
दुर्ग में अफीम की खेती! मक्के के खेत में लगा दिया अफीम
दुर्ग में अफीम की खेती का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां जेवरा सिरसा चौकी अंतर्गत ग्राम समोदा में डेढ़ एकड़ से अधिक भूमि पर मक्के की आड़ में अफीम उगाई जा रही थी. शिवनाथ नदी के किनारे बने इस खेत में अफीम के पौधों को छुपाने के लिए मक्के की फसल लगाई गई थी. मुखबिर की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो पूरा मामला खुल गया. अब पुलिस अफीम की इस अवैध खेती से जुड़े लोगों की पहचान कर आगे की कार्रवाई कर रही है.
कानून व्यवस्था को लेकर पूर्व सीएम ने साधा निशाना, भूपेश बघेल बोले- होली के दिन लोग सुरक्षित नहीं
कानून‑व्यवस्था को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरकार पर कड़ा हमला किया. उन्होंने कहा कि होली जैसे त्यौहार पर भी लोग सुरक्षित नहीं हैं, जबकि राजधानी में ड्राई डे के दिन घर में घुसकर हत्या हो जाती है. बघेल ने गृह मंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश उनके नियंत्रण में नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया कि रायपुर में कमिश्नर प्रणाली लागू करने के बाद भी अपराध नहीं रुके और अनुभवहीन अधिकारी को कमिश्नर बना देने से राजधानी संभल नहीं रही. बघेल ने यह भी कहा कि गृह मंत्री विजय शर्मा अपना गृह ज़िला तक नहीं संभाल पा रहे, इसलिए उन्हें नैतिक आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए.
छत्तीसगढ़ में यात्री बस पलटी, चार लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ के दुलदुला के गोडाअम्बा क्षेत्र में बड़ा हादसा हो गया, जहां करडेगा से कुनकुरी जा रही एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई. बस में दो दर्जन से अधिक यात्री सवार थे और पलटने के बाद मौके पर अफरा‑तफरी मच गई. इस दुर्घटना में चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई यात्री घायल हो गए हैं. घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा जा रहा है. दुर्घटना की जानकारी मिलते ही दुलदुला थाना और करडेगा पुलिस चौकी की टीम मौके के लिए रवाना हो चुकी है.
दहेज में नहीं मिली कार, पति ने पत्नी पर फेंका एसिड, चार माह की मासूम भी झूलसी
ग्वालियर के कोतवाली थाना क्षेत्र में दहेज के लिए यातना की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक व्यापारी ने दहेज में कार न मिलने पर अपनी पत्नी को बेरहमी से पीटा और उस पर एसिड फेंक दिया. एसिड पत्नी पर ही नहीं, उसकी गोद में बैठी चार माह की मासूम बच्ची पर भी गिरा, जिससे दोनों गंभीर रूप से झुलस गईं. मां‑बेटी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि पीड़िता ने पिता के साथ थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराई. शादी के बाद से लगातार प्रताड़ित की जा रही महिला का आरोप है कि पति शराब का आदी है और आए दिन मारपीट करता था. घटना के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है.
MP Crime News: युवती को धमकी शादी वाले दिन मार दूंगा गोली
ग्वालियर में एक युवक ने युवती को घर में घुसकर एसिड अटैक करने और गोली मारने की धमकी दी है. समीर खान नमक युवक ने पहले भी युवती के साथ मारपीट की थी. युवती ने उसके खिलाफ केस दर्ज कराया था. अब समीर खान उसे पर बयान बदलने के लिए धमकी दे रहा है. उसने युवती से कहा कि अगर तुने बयान नहीं बदला तो 11 मार्च को शादी वाले दिन गोली मारकर चेहरे पर तेजाब फेंक दूंगा.
इस घटना के खिलाफ हिंदूवादी संगठनों ने एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया.

MP News: मंडला जिला अस्पताल के डॉक्टर ह़ड़ताल पर
मंडला जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने सुरक्षा की मांग को लेकर काम बंद कर दिया है. ड्यूटी के दौरान डॉक्टरों और अस्पताल स्टाफ के साथ अभद्रता और गाली-गलौज की घटना के बाद यह कदम उठाया गया. पांच मार्च की रात अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर और स्टाफ के साथ कुछ लोगों ने बदसलूकी करते हुए गाली-गलौज की. घटना से नाराज चिकित्सकों ने विरोध जताते हुए काम बंद कर दिया और अस्पताल परिसर में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की. डॉक्टरों का कहना है कि ऐसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जिससे असुरक्षा का माहौल बन रहा है. हालांकि मरीजों को परेशानी न हो, इसलिए आकस्मिक सेवाएं जारी रखी गई हैं.
Baloda Bazar Accident: छत्तीसगढ़ में बस और ट्रक की टक्कर, चार की मौत, कई घायल
Baloda Bazar Bus Accident: छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले की रायपुर-बिलासपुर रोड़ पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने बस को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में अब तक चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोगों के घायल होने की भी आशंका जताई जा रही है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है और राहत-बचाव का काम जारी है. एक क्लिक पर पढ़ें पूरी खबर...

Love Affair: प्रेमी ने शादी से किया मना तो युवती ने काटी हाथ की नस
MP Crime News: सतना जिले में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां प्रेमी के शादी करने से इनकार करने पर प्रेमिका ने अपने हाथ की नस काट ली. गंभीर हालत में युवती को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है. जानकारी लगने पर प्रेमी भी अस्पताल पहुंचा और हंगामा शुरू कर दिया. उसने प्रेमिका के परिजनों से हाथापाई भी की, इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया.
Sehore Murder: ताऊ ने पीट-पीटकर की भतीजे और भतीजी की हत्या
MP Crime News: सीहोर जिले के सिद्दीकगंज थाना क्षेत्र के ग्राम धरमपुरी में शुक्रवार सुबह रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई. यहां पुरानी रंजिश के चलते एक ताऊ ने अपने ही सगे भतीजे-भतीजी की लठ से पीट-पीटकर हत्या कर दी. मृतकों की पहचान शीतल (20) और कुलदीप (18) के रूप में हुई है. दोनों भाई-बहन 10वीं की बोर्ड परीक्षा देने के लिए घर से निकले थे, तभी रास्ते में आरोपी हरिसिंह मालवीय ने उन पर हमला कर दिया. परिजनों के मुताबिक आरोपी पहले से लठ लेकर घात लगाकर बैठा था. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है.

MP Crime: रेलवे ट्रैक के पास मिला युवक का शव
MP Crime News: शहडोल जिले के पपौंध थाना क्षेत्र में सिद्ध बाबा रेलवे ट्रैक के पास एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. मृतक की पहचान पुष्पेंद्र साहू (22) निवासी शिव मोहल्ला, ग्राम पंचायत पपौंध के रूप में हुई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया. फिलहाल, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा.
CM Mohan Yadav: सीएम यादव ने जिला कलेक्टरों को दिए सख्त निर्देश
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रदेश के कलेक्टरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की. इस दौरान सीएम ने साफ शब्दों में कहा कि अब मैदान में वही कलेक्टर टिक पाएंगे जो बेहतर परफॉर्मेंस और ठोस रिजल्ट देंगे. मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि जिले में कामकाज के आधार पर कलेक्टरों का रिपोर्ट कार्ड तैयार किया जाएगा और उसी के आधार पर उनका मूल्यांकन होगा. उन्होंने यह भी कहा कि सभी सरकारी कर्मचारी और अधिकारी समय पर कार्यालय पहुंचे और कलेक्टर नियमित रूप से औचक निरीक्षण करें. सीएम ने चेतावनी दी कि यदि कार्यालय पहुंचने के समय में लापरवाही पाई गई तो सप्ताह में छह दिन काम करने की योजना लागू की जा सकती है. साथ ही उन्होंने जिला स्तर पर शिविर लगाकर लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने, जनकल्याणकारी योजनाओं की लगातार मॉनिटरिंग करने और गेहूं उपार्जन प्रक्रिया में किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न होने देने के निर्देश दिए. इसके अलावा खाड़ी देशों में रह रहे जिले के नागरिकों के संपर्क में रहने की हिदायत भी दी.

CG News: युवती के साथ छेड़छाड़ और मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में युवती से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी बृजेश मंहत ने युवती के घर में बनी बाथरूम में घुसकर उससे छेड़छाड़ की और फिर विरोध करने पर युवती और उसकी मां से की मारपीट की. इस दौरान पिता के आने पर आरोपी मौके से फरार हो गया था. महिला थाना प्रभारी कुसुम कैवर्त ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की थी. आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.

Dhar News: पांच बीघा गेंहू की फसल जलकर खाक, किसान को बड़ा नुकसान
मध्य प्रदेश के धार जिला के खेड़ी हवेली गांव में एक किसान के खेत में आग लगने से भारी नुकसान हो गया. आग लगने से किसान लोकेश पिता सानिया (आदिवासी) की करीब 4 से 5 बीघा में लगी गेहूं की खड़ी फसल जलकर पूरी तरह नष्ट हो गई. घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया, ग्रामीण तुरंत आग बुझाने के प्रयास में जुट गए. लेकिन, आग तेजी से फैलने लगी, जिसके कारण फसल को बचाना मुश्किल हो गया. घटना की सूचना मिलते ही आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सुनील स्टार चौहान ने जिला प्रभारी जगदीश कनेल को टैंकर के साथ मौके पर भेजा. आदिवासी कांग्रेस की टीम ने ग्रामीणों के साथ मिलकर आग बुझाने में सहयोग किया. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, हालांकि तब तक किसान की पूरी फसल जलकर राख हो चुकी थी. ग्रामीणों ने प्रशासन से मुआवजा देने की मांग की है.

Bajarbattu Sammelan Indore: इंदौर का बजरबट्टू सम्मेलन निरस्त
मध्य प्रदेश के इंदौर में पिछले 28 साल से आयोजित होने वाला परंपरागत बजरबट्टू सम्मेलन इस बार निरस्त कर दिया गया है. यह फैसला उस समय लिया गया जब कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण माने जाने वाले कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इसमें शामिल होने से इनकार कर दिया. एक क्लिक पर पढ़ें पूरी खबर...

Ujjain News: महाकाल मंदिर के पास नॉनवेज बनाने का मामला, इन पर केस
महाकाल मंदिर के पास स्थित हेरिटेज होटल में नॉनवेज बनाने का कथित सीसीटीवी वीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस ने एक्शन लिया है. होटल प्रबंधन की शिकायत के बाद पुलिस ने चार कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज किया है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. एक क्लिक पर जानें क्या है नॉनवेज बनाने का पूरा मामला....

बद्रीनाथ में एक महीने की साधना करेंगे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री
-
choose your destination
-
न्यूज़ अपडेट्स
-
फीचर्ड
-
अन्य लिंक्स
-
Follow Us On
