धीरज आव्हाड़
धीरज आव्हाड़ NDTV मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ डेस्क पर Chief Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं। 2020 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएशन पूरा किया है। कॉलेज के आखिरी साल से ही मीडिया में काम करने का सिलसिला शुरू किया, जो मुसलसल जारी है। डिजिटल मीडिया में 6 साल से ज्यादा का अनुभव है। इस कार्यकाल के दौरान धीरज ने पत्रिका, ETV Bharat, दैनिक भास्कर और Times Now में काम किया। खाली समय में पेंटिंग, स्केचिंग और क्रिकेट खेलना पसंद है।
-
नीट पेपर लीक का विरोध: रेल रोकने जा रहे युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सहित कार्यकर्ता गिरफ्तार
नीट पेपर लीक के विरोध में मैहर में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन पुलिस ने विफल कर दिया. प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया के नेतृत्व में रेल रोकने जा रहे कार्यकर्ताओं को रास्ते में ही हिरासत में ले लिया गया. इस दौरान 20 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया.
- मई 30, 2026 23:16 pm IST
- Written by: धर्मेंद्र वर्मा, Edited by: धीरज आव्हाड़
-
रायपुर कमिश्नरेट में अपराध पर सख्ती: आदतन अपराधी अविनाश जिला बदर, 6 जिलों में 3 माह तक प्रवेश पर रोक
रायपुर में कमिश्नरेट व्यवस्था लागू होते ही पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आदतन अपराधी अविनाश कोसले को जिला बदर कर दिया है. हत्या के प्रयास, मारपीट और अन्य गंभीर मामलों में शामिल आरोपी को 6 जिलों से तीन महीने के लिए बाहर रहने का आदेश दिया गया है.
- मई 30, 2026 18:22 pm IST
- Written by: नीलेश त्रिपाठी, Edited by: धीरज आव्हाड़
-
VIDEO: आवारा सांड का आतंक, लड़ाई करते हुए दुकान में घुसे, काउंटर को कर दिया तबाह
गुना के ख्यावदा चौराहे पर आवारा सांडों की लड़ाई ने बड़ा हादसा खड़ा कर दिया. दो सांड दुकान में घुसकर तोड़फोड़ करने लगे, जिससे दुकानदार घायल हो गया. पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है और वीडियो सामने आने के बाद व्यापारियों में गुस्सा है.
- मई 29, 2026 16:29 pm IST
- Written by: Vinod Kushwaha, Edited by: धीरज आव्हाड़
-
जमीन विवाद में खूनी खेल: विधवा महिला की पीट-पीटकर हत्या, बेटी गंभीर रूप से घायल
मध्य प्रदेश के हरदा जिले में जमीन विवाद के चलते एक विधवा महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, जबकि उसकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई. गांव में हुई इस दर्दनाक वारदात ने सनसनी फैला दी है. पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा फरार है.
- मई 28, 2026 22:04 pm IST
- Written by: Anand Gaur, Edited by: धीरज आव्हाड़
-
शराब पार्टी के दौरान चखने को लेकर हुआ विवाद, दोस्तों ने ले ली नाबालिग की जान
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शराब पार्टी के दौरान चखने को लेकर हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया, जिसमें 16 साल के किशोर की मौत हो गई. दोस्तों ने ही मारपीट कर उसकी जान ले ली और शव छिपाने की कोशिश की.
- मई 28, 2026 18:49 pm IST
- Written by: दुर्गा प्रसाद मिरधा, Edited by: धीरज आव्हाड़
-
ओंकारेश्वर में चला बुलडोजर: सिंहस्थ 2028 की तैयारियां तेज, धड़ाधड़ गिराए मकान, कलेक्टर बोले- जो अड़ेगा, हटेगा
ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने के लिए बड़ा अभियान चलाया है. ब्रह्मपुरी क्षेत्र में बुलडोजर से अवैध कब्जे हटाए जा रहे हैं. इस दौरान कई मकान गिराए गए हैं. प्रशासन का कहना है कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विकास कार्य जरूरी हैं.
- मई 26, 2026 23:58 pm IST
- Written by: निशात मोहम्मद सिद्दीक़ी, Edited by: धीरज आव्हाड़
-
'फेक मैरिज इवेंट' से मचा बवाल, हिंदू युवा मंच ने कहा- पहले अपनी बेटी की नकली शादी करके दिखाए
भिलाई में ‘फेक मैरिज इवेंट’ को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया, जहां हिंदू संगठनों ने इसे परंपराओं का अपमान बताते हुए विरोध किया. जेवरा सिरसा के रिसोर्ट में आयोजित इस इवेंट में नकली शादी की रस्में प्रस्तावित थीं.
- मई 26, 2026 23:45 pm IST
- Written by: Chandrakant Sharma, Edited by: धीरज आव्हाड़
-
छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले: स्क्रैप नीलामी समझौता बढ़ा, डामर महंगाई पर ठेकेदारों को राहत
छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले लिए गए हैं. MSTC के साथ स्क्रैप नीलामी समझौता तीन साल के लिए बढ़ाया गया है, जिससे पारदर्शिता और बेहतर राजस्व मिलेगा. वहीं डामर की बढ़ती कीमतों को देखते हुए सड़क ठेकेदारों को आंशिक राहत देने का निर्णय लिया है.
- मई 26, 2026 20:50 pm IST
- Written by: नीलेश त्रिपाठी, Edited by: धीरज आव्हाड़
-
भीषण गर्मी में पानी की तलाश में गांव पहुंचा तेंदुआ, मौत; पानी की टंकी के पास मिला शव
विदिशा के मोहम्मदगढ़ गांव में भीषण गर्मी के बीच पानी की तलाश में आए तेंदुए की मौत हो गई. पानी की टंकी के पास उसका शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. प्रारंभिक जांच और पोस्टमार्टम में भूख-प्यास को मौत की वजह बताया गया है.
- मई 26, 2026 19:20 pm IST
- Written by: नावेद खान, Edited by: धीरज आव्हाड़
-
नर्मदा पाइपलाइन टूटी, भीषण जल संकट से परेशान 150 परिवार; पानी की तलाश में दर-दर भटक रहे
बड़वानी जिले के ग्राम अवल्दा में नर्मदा पाइपलाइन टूटने से 150 परिवार भीषण जल संकट से जूझ रहे हैं. एक सप्ताह से पानी सप्लाई बंद होने के कारण ग्रामीण कुओं, नदी और खेतों से पानी लाने को मजबूर हैं. ट्यूबवेल भी काम नहीं कर रहे हैं.
- मई 26, 2026 18:53 pm IST
- Written by: मुनाफ़ अली, Edited by: धीरज आव्हाड़
-
Padma Shri 2026: एमपी की चार और छत्तीसगढ़ की तीन हस्तियों को पद्म श्री, राष्ट्रपति मुर्मू ने सम्मान से नवाजा
पद्म श्री 2026 समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मध्य प्रदेश की 4 और छत्तीसगढ़ की 3 हस्तियों को सम्मानित किया. साहित्य, समाजसेवा और पारंपरिक कला के क्षेत्र में योगदान देने वाले इन लोगों को यह सम्मान मिला है. देशभर से 131 पद्म पुरस्कार दिए गए.
- मई 25, 2026 19:25 pm IST
- Written by: धीरज आव्हाड़
-
भोपाल: विधायक-सांसदों का ‘रचना टॉवर’ बना खतरे का घर! फायर सिस्टम फेल, पार्किंग की गाड़ियों में लगी आग
भोपाल के VIP रचना टॉवर में लगी आग ने फायर सेफ्टी की बड़ी लापरवाही उजागर कर दी. पार्किंग में खड़ी कार और स्कूटी में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. 10 मंजिला इमारत में न फायर अलार्म है और न ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.
- मई 25, 2026 16:09 pm IST
- Written by: आकाश द्विवेदी, Edited by: धीरज आव्हाड़
-
ई-रिक्शा और ट्रक की टक्कर में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 5 गंभीर घायल
छतरपुर में भीषण सड़क हादसे में ई-रिक्शा और ट्रक की टक्कर से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हैं. हादसा बिजावर रोड पर हुआ, जहां तेज रफ्तार वाहन ने रिक्शा को टक्कर मार दी.
- मई 24, 2026 22:11 pm IST
- Written by: Arvind Tiwari, Edited by: धीरज आव्हाड़
-
लोकायुक्त FIR, करोड़ों की खरीदी और सवालों के घेरे में सिस्टम... सिंगरौली शिक्षा विभाग पर खास रिपोर्ट
सिंगरौली शिक्षा विभाग में करोड़ों रुपये की खरीदी और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर बड़ा मामला सामने आया है. लोकायुक्त ने जांच के बाद FIR दर्ज कर कई अधिकारियों को आरोपी बनाया है. टेंडर प्रक्रिया, भुगतान और सरकारी योजनाओं में गड़बड़ी के आरोप लगे हैं.
- मई 24, 2026 21:03 pm IST
- Written by: देवेंद्र कुमार पांडे, Edited by: धीरज आव्हाड़
-
VIDEO: दो पत्नियों को साथ रखने की जिद! 50 फीट ऊंचे हाई टेंशन टावर पर चढ़ा पति, फिर...
छत्तीसगढ़ के धमतरी में एक युवक दो पत्नियों को साथ रखने की जिद में 50 फीट ऊंचे हाई टेंशन टावर पर चढ़ गया. नशे में किए गए इस हाई वोल्टेज ड्रामे से इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतारा.
- मई 23, 2026 19:32 pm IST
- Written by: पूनम शुक्ला, Edited by: धीरज आव्हाड़