विज्ञापन
This Article is From Feb 23, 2026

खौफनाक VIDEO! 30 सेकेंड में 27 बार चाकू से हमला, भोपाल के स्नूकर क्लब में 10वीं के छात्र को किया अधमरा

Bhopal Student Stabbed Video: भोपाल में 10वीं के छात्र पर 30 सेकेंड में 27 बार चाकू से हमला हुआ. टीला जमालपुरा के गणेश चौक स्थित स्नूकर क्लब में दो नाबालिग आरोपियों ने फिल्मी स्टाइल में हमला किया.

Bhopal Hindi News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक बड़ा खौफनाक मामला सामने आया है. स्नूकर क्लब में दो नाबालिगों ने 10वीं के छात्र को चाकूओं से गोदकर अधमरा (Student Stabbed) कर दिया है. उन्होंने 30 सेकेंड में 27 बार चाकू से वार किया. इसके बाद मौके से फरार हो गए. ताबड़तोड़ चाकू से हमले के कारण छात्र के शरीर पर गहरे घाव हो गए हैं. हाथ में 10 से ज्यादा कट के निशान आए हैं और दो उंगलियां भी कट गई हैं.

मामला टीला जमालपुरा थाना क्षेत्र के गणेश चौक स्थित स्नूकर क्लब का है. घायल छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. हमलावर और पीड़ित एक ही कोचिंग में साथ पढ़ते हैं.

फिल्मी स्टाइल में घुसकर बेखौफ चाकूबाजी

घटना 15 फरवरी की है और CCTV फुटेज 22 फरवरी को सामने आया है. आरोपी दोनों नाबालिगों ने फिल्मी स्टाइल में क्लब में घुसकर ताबड़तोड़ चाकूबाजी की है. 30 सेकेंड में छात्र पर चाकू से ताबड़तोड़ 27 वार कर दिए. उसके कंधे और पीठ पर भी गंभीर चोटों के निशान हैं. आरोपियों ने छात्र पर क्लब में दौड़ा-दौड़ाकर चाकू से हमला किया है. वीडियो में दिख रहा है कि मौके पर अन्य लोग भी मौजूद हैं, लेकिन कोई भी छात्र को बचाने के लिए आगे नहीं आया. सभी में आरोपियों का खौफ दिख रहा है.

पीड़ित के परिजनों ने थाने में केस दर्ज कराया है. जांच में पता चला है कि पुराने विवाद में थप्पड़ मारने का बदला लेने के लिए छात्र पर चाकू से हमला किया गया है. पुलिस ने साधारण धाराओं में FIR दर्ज की है. छात्र की अभी मेडिकल रिपोर्ट आना बाकी है, जिसके आधार पर धाराएं बढ़ाई जाएंगी. अभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से फरार हैं. उनकी तलाश में टीमें लगी हुई हैं.

ये भी पढ़ें- सिंगरौली में आधी रात चोरों का सुनार की दुकान पर धावा, 10 मिनट में ही गहने और कैश लेकर फरार

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com