MP News: विदिशा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पीड़ित पति अपनी पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर न्याय की गुहार लगाने एसपी कार्यालय (SP Office) पहुंचा। पति का आरोप है कि उसकी पत्नी उसे मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान कर रही है। उसने बताया कि पत्नी बार-बार पैसों की मांग करती है और घर में झगड़ा करती है। इतना ही नहीं, पति ने आरोप लगाया है कि पत्नी घर से कीमती जेवर और नकदी लेकर अपने मायके चली गई है। पीड़ित का कहना है कि स्थानीय थाने में सुनवाई न होने के कारण उसे एसपी ऑफिस का दरवाजा खटखटाना पड़ा। #VidishaNews #HusbandVictim #WifeHarassment #MPNews #PoliceComplaint #SPOfficeVidisha #FamilyDispute #JusticeForHusband #CrimeNews #LatestNewsVidisha #MadhyaPradeshNews #DomesticViolence