मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के नामली थाने से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ पुलिस अभिरक्षा (हवालात) के भीतर एक 38 वर्षीय आरोपी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद से ही पूरे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। मृतक आरोपी पर उसकी अपनी ही बेटी ने दुष्कर्म जैसा संगीन आरोप लगाया था, जिसके बाद पुलिस ने पोक्सो (POCSO) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे कल देर रात ही गिरफ्तार किया था। लेकिन गिरफ्तारी के कुछ ही घंटों बाद, सुबह तकरीबन 4 से 5 बजे के बीच आरोपी ने हवालात के अंदर ही फांसी लगा ली। #RatlamNews #NamliPoliceStation #CustodialDeath #SuicideNews #CrimeUpdate #MadhyaPradeshNews #POCSOAct #PoliceLockupSuicide #BreakingNews #ForensicInvestigation #RatlamCrime #mppolicenotification