Madhya Pradesh Bank Robbery: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में दिनदहाड़े हुई एक सनसनीखेज बैंक डकैती ने पूरे शहर को हिलाकर रख दिया. शुक्रवार दोपहर बैढ़न इलाके में स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शाखा में पांच हथियारबंद नकाबपोश बदमाश घुस आए और महज 15–20 मिनट में करोड़ों रुपये की लूट कर फरार हो गए. बदमाशों ने न सिर्फ बैंक में मौजूद लोगों को बंधक बनाया, बल्कि विरोध करने पर बैंक मैनेजर को बेरहमी से पीटा और हवाई फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी. यह वारदात किसी फिल्मी सीन जैसी थी, जिसने सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. #Singrauli #MPNews #BankRobbery #BreakingNews #CrimeNews #IndiaNews #LatestNews #HindiNews #ShockingNews