MP Soybean Crisis: मध्य प्रदेश जिसे देश के 'सोयाबीन का कटोरा' कहा जाता है और जहां भारत का लगभग आधा सोयाबीन उत्पादन होता है, वहां इस समय खेतों और गांवों में एक संकट गहराता साफ़ दिखाई दे रहा है. राज्य में साल 2024-25 में जहां 58.72 लाख हेक्टेयर में सोयाबीन की खेती हुई थी, वहीं 2025-26 में यह घटकर 53.20 लाख हेक्टेयर रह गई है. हालांकि उत्पादन 55.54 लाख मीट्रिक टन दर्ज हुआ है, लेकिन इस बड़े पैमाने के बावजूद बाजार अब टूटने की कगार पर पहुंच गया है. #MPSoybeanCrisis #MadhyaPradeshNews #FarmerCrisis #AgricultureNews #BreakingNews #TopNews #LatestNews #HindiNews #Soybean