उज्जैन की साध्वी हर्षानंद गिरी के एक बयान ने कांवड़ यात्रा को लेकर नई बहस छेड़ दी है। साध्वी ने आरोप लगाया है कि कांवड़ यात्रा की आड़ में धर्म का मजाक उड़ाया जा रहा है। उनके मुताबिक, हरिद्वार से लेकर अन्य मार्गों पर कांवड़ के नाम पर नशा, शराब, गांजा और फूहड़ डांस किया जा रहा है, जिससे सच्चे श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत हो रही हैं।