स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में देशभक्ति का एक अद्भुत और ऐतिहासिक नजारा देखने को मिला। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस विशाल तिरंगा यात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव खुद शामिल हुए।