मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले से विकास के दावों की पोल खोलती एक हृदयविदारक तस्वीर सामने आई है। यहाँ पुष्पराजगढ़ के खासर माटी गांव में सड़क न होने की वजह से एंबुलेंस नहीं पहुंच सकी। जब एक ग्रामीण को सांप ने काट लिया, तो गांव वालों ने लकड़ी और रस्सी के सहारे 'कांवड़' (डोली) बनाई और मरीज को 3 किलोमीटर दूर मुख्य मार्ग तक पैदल ले गए।