स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी भोपाल के कोलार (डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर) में देशभक्ति का सैलाब उमड़ पड़ा। विधायक रामेश्वर शर्मा द्वारा आयोजित इस भव्य तिरंगा यात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खुद शिरकत की।