Trilokpuri Murder Case: 17 साल के युवक की चाकू गोदकर हत्या! CCTV Video में दिखा खौफनाक मंजर!

Delhi Crime News: पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार थाना क्षेत्र अंतर्गत त्रिलोकपुरी इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बृहस्पतिवार रात 17 वर्षीय अयान की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। मिली जानकारी के अनुसार, अयान अपने एक दोस्त के साथ त्रिलोकपुरी के 28 ब्लॉक स्थित पार्क में बैठा था, तभी 6 लड़कों ने उसे चारों तरफ से घेर लिया। अयान ने अपनी जान बचाने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने उसे जमीन पर गिराकर ताबड़तोड़ चाकुओं से वार कर दिए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। इलाके में इस घटना के बाद से तनाव का माहौल है। #DelhiCrime #TrilokpuriMurder #MayurVihar #DelhiNews #CrimeUpdate #AyaanMurderCase #JusticeForAyaan #DelhiPolice #CrimeNews #TrilokpuriNews #breakingnews #crimeupdate

संबंधित वीडियो