Bargi Dam Cruise Accident: जबलपुर के बरगी डैम की लहरें आज सिर्फ पानी नहीं, बल्कि उन परिवारों की उम्मीदें भी लील गईं जो पिछले तीन दिनों से अपने कलेजे के टुकड़ों की सलामती की दुआ मांग रहे थे. शनिवार की शाम जब 4 साल के मासूम विराज सोनी का निर्जीव शरीर मेडिकल कॉलेज पहुंचा, तो वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गईं. बदहवास पिता कृष्णा सोनी जब बेटे के शव पर हाथ फेरते हुए बिलखकर बोले "विराज बेटा, उठ...देख तेरा पप्पा आ गया" तो वहां मौजूद पत्थर भी रो पड़े. मां नीतू को पहले ही खो चुके इस परिवार पर दुखों का ऐसा पहाड़ टूटा है जिसकी भरपाई मुमकिन नहीं. #BargiDam #JabalpurNews #CruiseAccident #Tragedy #BreakingNews #MPNews #EmotionalStory #IndiaNews #HindiNews #LatestNews #RescueOperation #TopNews #ViralNews #GroundReport #NewsUpdate