MP Farmers Issue: मध्यप्रदेश की धरती पर इस बार गेहूं सिर्फ खेतों में नहीं उगा है, बल्कि किसानों के माथे पर चिंता की लकीरों के तौर पर भी लहलहाया है. प्रदेश सरकार दावा कर रही है कि एआई (AI), सैटेलाइट और ड्रोन के जरिए खेती का भविष्य पूरी तरह बदल रहा है, लेकिन हकीकत की जमीन पर खड़े गांव के किसान कुछ और ही सवाल पूछ रहे हैं. जब खेत में खड़ी सुनहरी बालियों को आसमान से सरसों या चना करार दे दिया जाए, तो यह तकनीक वरदान है या विनाश? आज का किसान मुंशी प्रेमचंद के 'होरी' की तरह अपनी मेहनत की फसल लेकर व्यवस्था के दरवाजे पर दस्तक दे रहा है. फर्क सिर्फ इतना है कि पहले सामने जमींदार होता था, और अब एक डिजिटल सिस्टम है. #MPFarming #FarmersIssue #AIinFarming #DroneFarming #SatelliteMapping #BreakingNews #IndiaNews #HindiNews #LatestNews #FarmerProblems #AgricultureNews #GroundReport #TopNews #ViralNews #Kisan