Kanker IED Blast Martyrs: सगाई के 15 दिन बाद जवान Sanjay Gadhpale शहीद

नियति का क्रूर मजाक देखिए जिस घर में अभी 15 दिन पहले ही बेटे की सगाई के लड्डू बंटे थे, जहां जनवरी 2027 में होने वाली शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही थीं, वहां आज बेटा त‍िरंगे में ल‍िपटकर पहुंचा. उसकी शहादत की खबर ने पूरे गांव को रुला द‍िया. छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में 2 मई 2026 को नक्सलियों द्वारा डंप किए गए विस्फोटक को नष्ट करते समय हुए एक भीषण हादसे में बस्तर लड़ाकू बल के 4 जांबाज जवानों ने अपने प्राणों की आहुति दे दी. वीरगति को प्राप्त होने वाले जवानों में संजय कुमार गढ़पाले की कहानी कलेजा चीर देने वाली है, जिनकी शादी के सपने अब राख के ढेर में तब्दील हो चुके हैं. #Kanker #IEDBlast #ChhattisgarhNews #NaxalAttack #DRG #Martyrs #BreakingNews #IndiaNews #HindiNews #LatestNews #EmotionalStory #SecurityForces #TopNews #Bastar #NewsUpdate

संबंधित वीडियो