Surajkund Mela Incident: हरियाणा के फरीदाबाद में चल रहे सूरजकुंड मेले में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया. बताया जा रहा है कि मेले में लगा एक झूला टूटकर गिर गया, जिससे कई लोग घायल हो गए हैं. हादसे के वक्त झूले पर कई लोग सवार थे. सूरजकुंड मेले में यह दूसरा बड़ा हादसा है. इससे पहले गेट गिरने से दो लोग घायल हो गए थे.