Bhopal News: इब्राहिमपुरा मार्केट में दिनदहाड़े चोरी, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात | NDTV MPCG News

  • 2:29
  • प्रकाशित: अप्रैल 15, 2026

Bhopal News: राजधानी भोपाल के व्यस्ततम इब्राहिमपुरा मार्केट से चोरी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ एक कपड़ा दुकान में चोर ने दिनदहाड़े चोरी की घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि जब दुकानदार नमाज पढ़ने गया था, तभी चोर ने मौका पाकर बेडशीट का पूरा बंडल पार कर दिया। चोर ने पहले दुकान की रेकी की और फिर शातिर तरीके से वारदात को अंजाम दिया। यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है। #BhopalCrime #TheftInBhopal #IbrahimpuraMarket #CCTVFootage #DaylightRobbery #BhopalPolice #AmbikapurNews #LandDispute #BJPvsCongress #MPNews #ChhattisgarhNews #BreakingNews #CrimeAlert #BhopalNews

संबंधित वीडियो