MP Board Result 2026: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं के लाखों विद्यार्थियों का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है. एमपी बोर्ड की 10वीं, 12वीं और डीपीएसई मुख्य परीक्षा 2026 के परिणाम आज 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे घोषित किए जाएंगे. प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल स्थित समत्व भवन से औपचारिक रूप से परीक्षा परिणामों की घोषणा करेंगे. परिणाम जारी होते ही छात्र अपने रोल नंबर और आवेदन क्रमांक के माध्यम से आधिकारिक वेबसाइटों, मोबाइल ऐप और डिजिलॉकर पर अपना रिजल्ट देख सकेंगे. #MPBoardResult #MPBSE #Class10Result #Class12Result #MPBoard2024 #MPBoardNews #ResultUpdate #MohanYadav #MPBoardResultDate #10th12thResult #cmmohanyadav