Vedanta Power Plant Accident: छत्तीसगढ़ के सिंगीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में हुए भीषण हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. मंगलवार को हुए एक बॉयलर ट्यूब ब्लास्ट में कई जानें चली गईं. इस दुखद घड़ी में वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल खुद सामने आए हैं और उन्होंने पीड़ितों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक बेहद भावुक पोस्ट शेयर करते हुए वेदांता पावर प्लांट में हुए दर्दनाक हादसे में प्रभावित परिवारों को अपना परिवार बताया है. उन्होंने कहा कि हादसे से प्रभावित हर व्यक्ति उनके परिवार जैसा है और मामले की पूरी जांच कराई जाएगी. #ChhattisgarhNews #SaktiNews #Vedanta #BoilerBlast #BreakingNews #AccidentNews #IndustrialAccident #CGNews #LatestNews #IndiaNews #TopNews #ShockingNews #ViralNews