Vedanta Power Plant Accident: जहां फटा बॉयलर वहां अब कैसे हालात, Ground Zero पर पहुंची NDTV | MPCG

  • 22:25
  • प्रकाशित: अप्रैल 15, 2026

Vedanta Power Plant Accident: सक्ती (Sakti) स्थित पावर प्लांट (Tufan Plant) में हुए भीषण हादसे ने कोहराम मचा दिया है। इस दुखद घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर अब 17 हो गई है, जबकि कई घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है जिनमें से 6 की हालत अत्यंत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के 15 घंटे बीत जाने के बाद भी स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। प्लांट के बाहर अपनों की तलाश में परिजनों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त साइट पर 60 से 70 लोग मौजूद थे। फिलहाल 34 लोगों के बारे में ही जानकारी मिल पाई है, जबकि 30 से 35 लोग अब भी लापता हैं जिनका कोई सुराग नहीं मिल रहा है। प्लांट प्रबंधन और प्रशासन की ओर से कोई पुख्ता जानकारी न मिलने के कारण परिजनों में भारी रोष है। एहतियातन मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। #SaktiPowerPlant #PowerPlantAccident #SaktiNews #BreakingNews #IndustrialAccident #Tragedy #DeathToll #MissingWorkers #TufanPlant #ChhattisgarhNews #SafetyLapse #EmergencyNews #chhattisgarhnews #breakingnews #ndtvmpcg

संबंधित वीडियो