Medical College Doctors: मध्य प्रदेश के सतना में सरिया के साथ खेलना छह वर्षीय बच्चे के लिए आफत बन गया. खेलने के दौरान सरिया बच्चे के अंडकोश (प्राइवेट पार्ट) में घुस गया, जिससे अमन रावत बुरी तरह घायल हो गया. बताया गया है कि टिकरिया गांव निवासी अमन घर के बाहर लोहे की सरिया से खेल रहा था. इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सरिया पर गिर पड़ा. सरिया उसके शरीर के अत्यंत नाजुक हिस्से में घुस गया. इस वजह से बच्चे को तेज दर्द हुआ और वह गंभीर रूप से घायल हो गया. #Satna #MedicalMiracle #EmergencySurgery #DoctorSaveLife #SatnaNews #MadhyaPradesh #SuccessfulOperation #ChildSafety #MedicalEmergency #LifeSavingSurgery #SatnaDistrictHospital #Bravery