MP Nursing College Scam: HC की अनुमति के बिना नहीं होंगी परीक्षाएं, 30 हजार Students को झटका!

  • 1:14
  • प्रकाशित: अप्रैल 25, 2026

MP Nursing College Scam: मध्य प्रदेश के बहुचर्चित नर्सिंग कॉलेज मान्यता फर्जीवाड़ा मामले में हाईकोर्ट ने एक बार फिर कड़ा रुख अपनाया है. जबलपुर स्थित एमपी हाईकोर्ट ने स्पष्ट आदेश दिए हैं कि अब उसकी अनुमति के बिना नर्सिंग की कोई भी परीक्षा आयोजित नहीं की जा सकेगी. इस फैसले से प्रदेश के 30 हजार से अधिक नर्सिंग छात्रों को बड़ा झटका लगा है. मामला उन सैकड़ों नर्सिंग कॉलेजों से जुड़ा है, जो सीबीआई जांच में अपात्र पाए गए थे, इसके बावजूद उनके छात्रों की परीक्षाएं कराई जा रही थीं. हाईकोर्ट ने इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए अगली सुनवाई 28 अप्रैल को तय की है. #MPNursingScam #MPHighCourt #NursingCollegeScam #JabalpurHighCourt #CBInquiry #NursingExams #MPNews #NursingStudents #MadhyaPradeshNews #EducationScam #NursingExamBan

संबंधित वीडियो