Pratima Bagri के मामले में HC ने दिया 60 दिन का समय, जानें क्या है पूरा केस | MP News | Politics

  • 8:55
  • प्रकाशित: अप्रैल 25, 2026

High-Level Committee to Decide Validity of Minister Pratima Bagri Caste Certificate: मध्य प्रदेश की नगरीय प्रशासन राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी के जाति प्रमाण पत्र से जुड़े विवाद में हाईकोर्ट ने अहम निर्देश जारी किए हैं. कोर्ट ने प्रमाण पत्र की सीधे जांच कराने के बजाय मामले को हाई लेवल कास्ट स्क्रूटनी कमेटी को सौंप दिया है. कोर्ट ने कमेटी को 60 दिन के भीतर इसकी वैधता पर निर्णय लेने के निर्देश दिए हैं. यह जानकारी भोपाल स्थित मध्यप्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार ने दी. #PratimaBagri #CasteCertificateControversy #MPNews #MadhyaPradeshPolitics #JabalpurHighCourt #MPMinister #LegalNews #BreakingNewsMP #BJPMP #PratimaBagriCase

संबंधित वीडियो