Paracetamol Syrup Controversy: खत्म हो चुकी दवा पर लगी रोक, स्वास्थ्य विभाग पर उठे सवाल!Jabalpur

  • 6:27
  • प्रकाशित: अप्रैल 25, 2026

Paracetamol Syrup Controversy: मध्य प्रदेश के जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है. मामला बच्चों को बुखार में दी जाने वाली पैरासिटामोल सिरप का है, जिसे अब अमानक घोषित कर उसके उपयोग और बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. हैरानी की बात यह है कि जिस दवा पर रोक लगाई गई है, उसका पूरा स्टॉक करीब एक साल पहले ही सरकारी अस्पतालों में वितरित होकर खत्म हो चुका था. ऐसे में देर से आई जांच रिपोर्ट और अब लगाया गया प्रतिबंध कई गंभीर सवाल खड़े कर रहा है, खासकर गुणवत्ता नियंत्रण और समयबद्ध निगरानी को लेकर. #Jabalpur #HealthDepartment #MedicalNegligence #MPNews #SubstandardMedicine #ParacetamolScam #JabalpurNews #HealthSystemFailure #MadhyaPradesh #BreakingNews #ChildSafety #DrugTesting #MedicalScandal #healthalert

संबंधित वीडियो