Pithampur Accident : Dhar में दर्दनाक हादसा, ट्रोले ने बाइक को मारी टक्कर, 3 स्कूली बच्चों की मौत

  • 2:40
  • प्रकाशित: अक्टूबर 22, 2026
मध्य प्रदेश के धार जिले के पीथमपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। महेंद्र ब्रिज पर ट्रोले की टक्कर से बाइक सवार तीन स्कूली बच्चों की मौत हो गई। मृतकों में दो सगे भाई भी शामिल हैं। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी भी देखने को मिली। सूचना मिलने पर पीथमपुर सेक्टर-1 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में आगे की कार्रवाई शुरू की। #pithampur #dharnews #madhyapradesh #roadaccident #accidentnews #breakingnews #schoolchildren #latestnews #viralvideo #shorts ndtv_news

संबंधित वीडियो