छत्तीसगढ़ के कोरबा से नकली नोट का मामला सामने आया है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के आरपी नगर फेज-1 में नकली नोट चलाने के आरोप में एक नाबालिग समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के पास से ₹200 के 15 नकली नोट बरामद किए गए हैं।
बताया जा रहा है कि आरोपी खिलौने बेचने और ठेला लगाने की आड़ में नकली नोट बाजार में खपाने की कोशिश कर रहे थे। एक ठेले वाले को नोट पर शक हुआ, जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ। शुरुआती जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने यूट्यूब से नोट छापने का तरीका सीखा था।
#korba #chhattisgarh #fakenotes #fakecurrency #crime news #policeaction #viralnews #breakingnews #hindinews #shorts
ndtv_news